Multibagger Stock : बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, दो साल में 300% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Rudra Global Infra Products ने 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 10:02 PM
Story continues below Advertisement
Rudra Global Infra Products ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

Rudra Global Infra Products ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को कम समय में जबरदस्त मुनाफा कराया है। आज 4 अक्टूबर को स्टॉक में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है और यह शेयर 108 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका 52-वीक हाई 147.70 रुपये और 52-वीक लो 54.25 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 270.93 करोड़ रुपये है।

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

Rudra Global Infra Products ने 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अभी तक बोनस शेयरों के लिए या स्टॉक स्प्लिट के लिए कोई रिकॉर्ड डेट तय नहीं किया है।


कंपनी के बारे में

रुद्र ग्लोबल इंफ्रा प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शुरुआत 1991 में गुजरात में 1000 मीट्रिक टन प्रति माह की क्षमता वाली स्टील री-रोलिंग मिल के साथ की गई थी। आज यह शिप रीसाइक्लिंग, ऑक्सीजन प्लांट, इंडक्शन फर्नेस और री-रोलिंग मिल जैसे कई बिजनेस में लगी हुई है, जो हर साल 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक स्टील का उत्पादन करती है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में रुद्र ग्लोबल इंफ्रा प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में करीब 14 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि पिछले 6 महीने में इसने 31 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 16 फीसदी चढ़े हैं। पिछले 2 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 300 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।