Multibagger Stock : कुछ स्टॉक ऐसे होते हैं जिनके जरिए आप कम समय में ही जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, इन शेयरों में रिस्क भी अधिक होता है। अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर शेयर की तलाश में हैं तो सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग (Salasar Techno Engineering) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। पिछले एक महीने में ही इस स्टॉक में करीब 80 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बीते गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 9.32 फीसदी की दमदार रैली देखी गई और यह स्टॉक 120.19 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
