सेमीकंडक्टर सेक्टर की एक कंपनी के शेयर ने पिछले 5 सालों में निवेशकों का पैसा 40 गुना बढ़ा दिया है। 5 साल पहले शेयर की कीमत 5 रुपये भी नहीं थी, लेकिन अब यह 130 रुपये के लेवल पर है। पिछले एक महीने में कीमत 19 प्रतिशत चढ़ चुकी है। शेयर का नाम SPEL सेमीकंडक्टर लिमिटेड। कंपनी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) की असेंबली और टेस्टिंग फैसिलिटीज के बिजनेस में है। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले सॉल्यूशंस में वेफर सॉर्ट, असेंबली, टेस्ट और ड्रॉप-शिपमेंट सर्विसेज शामिल हैं। यह पैकेज डिजाइन, फेलियर एनालिसिस, फुल रिलायबिलिटी टेस्ट, टेस्ट प्रोग्राम डेवलपमेंट एंड प्रोडक्ट कैरेक्टराइजेशन जैसी वैल्यू एडेड सर्विसेज की भी पेशकश करती है।
