Multibagger Stock: हाल के दिनों में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ समय पहले अपने ऑल टाइम हाई को टच कर लिया था। वहीं, इस हफ्ते मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्ट और निफ्टी इस हफ्ते 2.7 फीसदी कमजोर हुआ है। ऐसे में निवेशकों के लिए स्टॉक सेलेक्शन एक बड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि, कुछ ऐसे भी मल्टीबैगर शेयर हैं जो गिरावट के इस दौर में भी मजबूत बने हुए हैं। ऐसा ही एक शेयर है- उषा मार्टिन लिमिटेड (Usha Martin). स्पेशियलिटी स्टील बनाने वाली लीडिंग कंपनी उषा मार्टिन लिमिटेड (Usha Martin) का शेयर पिछले लगभग तीन सालों में मल्टीबैगर साबित हुआ है।
