Get App

Multibagger Stock: Tata Group के इस शेयर ने बना दिया करोड़पति, एक्सपर्ट अब भी देख रहे तेजी का रुझान

Multibagger Stock: बजट के पहले शेयर मार्केट शेयर मार्केट कांप रहा है लेकिन टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी निवेशकों को दमदार रिटर्न दे रहा है। इस हफ्ते यह चार फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और मार्केट एक्सपर्ट इसमें 33 फीसदी आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं। वहीं इसने महज 63 हजार रुपये के निवेश पर कम समय में ही करोड़पति बना दिया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 7:13 PM
Multibagger Stock: Tata Group के इस शेयर ने बना दिया करोड़पति, एक्सपर्ट अब भी देख रहे तेजी का रुझान
Tata Elxsi के शेयर 23 जनवरी 2009 को 41.30 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 16031 फीसदी के उछाल के साथ 6662.10 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है।

Multibagger Stock: बजट के पहले शेयर मार्केट शेयर मार्केट कांप रहा है लेकिन टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) निवेशकों को दमदार रिटर्न दे रहा है। इस हफ्ते टाटा एलेक्सी के शेयर चार फीसदी से अधिक उछले हैं जबकि BSE Sensex दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। आज भी सेंसेक्स 1.45 फीसदी टूटा है लेकिन टाटा एलेक्सी 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 6662.10 रुपये के भाव (Tata Elxsi Share Price) पर बंद हुआ है। लॉन्ग टर्म में तो इसने कम पैसों के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी के रुझान देख रहे हैं और मौजूदा भाव पर निवेश कर 33 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। इसका मार्केट कैप 41,489.19 करोड़ रुपये है।

63 हजार के निवेश पर Tata Elxsi ने बनाया करोड़पति

टाटा एलेक्सी के शेयर 23 जनवरी 2009 को 41.30 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 16031 फीसदी के उछाल के साथ 6662.10 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि 14 साल में टाटा एलेक्सी ने महज 63 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे भी इसमें तेजी का रुझान दिख रहा है और इसके शेयर करीब 38 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। पिछले साल 17 अगस्त 2022 को यह 10760.40 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें