टाटा ग्रुप की नई कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट आई है। नवंबर 2023 में 1400 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल से यह 25% तक नीचे आ चुका है। मार्च 2024 की तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी को मार्च 2024 तिमाही (Q4FY24) में कुल मिलाकर 157.24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही (Q4FY23) में 216.56 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की आय में भी गिरावट आई है।
