Multibagger Stocks: बस 8 महीने में पैसे डबल! रेखा झुनझुनवाला और आशीष कचोलिया के इन 7 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न

2024 Multibagger stocks: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों ने इस साल 2024 में जमकर कमाई की है। आशीष कचोलिया और रेखा झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल कई शेयर इस साल अबतक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं। बता दें कि मल्टीबैगर स्टॉक उन्हें कहते हैं, जो बस एक साल के भीतर निवेशक के पैसे को दोगुना से अधिक बढ़ा देते हैं यानी उन्हें 100% से अधिक का रिटर्न देता है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 12:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Multibagger stocks: आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में रेखा झुनझुनवाला से अधिक मल्टीबैगर शेयर हैं

2024 Multibagger stocks: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों ने इस साल 2024 में जमकर कमाई की है। आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) और रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) जैसे निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल कई शेयर इस साल अबतक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं। बता दें कि मल्टीबैगर स्टॉक उन्हें कहते हैं, जो बस एक साल के भीतर निवेशक के पैसे को दोगुना से अधिक बढ़ा देते हैं यानी उन्हें 100% से अधिक का रिटर्न देता है। आइए रेखा झुनझुनवाला और आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल ऐसे ही कुछ मल्टीबैगर शेयरों के बारे में जानते हैं।

रेखा झुनझुनवाला के 2 शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

सबसे पहले बात करते हैं रेखा झुनझुनवाला की। उनके पोर्टफोलियो में इस समय 2 ऐसे शेयर हैं, जो इस साल अबतक अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें वॉकहार्ट (Wockhardt) और वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag) शामिल है। इसमें वॉकहार्ट ने जनवरी से अबतक 108 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं वीए टेक वाबैग के शेयर इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 112 फीसदी चढ़ चुके हैं। ट्रेंडलाइन पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास वॉकहार्ट की 1.9 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 281.5 करोड़ रुपये है। वहीं VA Tech Wabag में उनकी 8 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 677 करोड़ रुपये है।

आशीष कचोलिया के 5 शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न


आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में रेखा झुनझुनवाला से अधिक मल्टीबैगर शेयर हैं। कचोलिया के निवेश वाले कम से 5 शेयर इस साल अबतक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं। इसमें सबसे अधिक रिटर्न अद्वैत इंफ्राटेक ( Advait Infratech) ने दिया, जिसका शेयर इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 230 फीसदी चढ़ चुका है। कचोलिया के पास इस कंपनी में करीब 5.3 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू इस समय करीब 106 करोड़ रुपये है।

कचोलिया के बाकी मल्टीबैगर शेयरों में शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स (Shaily Engineering Plastics), स्काई गोल्ड (Sky Gold), बालू फोर्ज (Balu Forge) और गैरवेयर हाई-टेक (Garware Hi-Tech) शामिल हैं। शैली इंजीनियरिंग का शेयर 2024 में अबतक करीब 190 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इस कंपनी में कचोलिया की करीब 9 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू इस समय करीब 400 करोड़ रुपये है। इसी तरह, स्काई गोल्ड के शेयरों ने 2024 में अबतक करीब 165 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस कंपनी में कचोलिया की करीब 3.1 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू इस समय करीब 107.4 करोड़ रुपये है।

वहीं बालू फोर्ज के शेयरों में इस साल अबतक करीब 115 फीसदी की तेजी आई है, जबकि गैरवेयर हाई-टेक के शेयर इस साल अबतक करीब 137 फीसदी बढ़े हैं। कचोलिया के पास इन दोनों कंपनियों में क्रमश: 2.1 फीसदी और 2.9 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 124 करोड़ रुपये और 218.5 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- ये दस हजारी शेयर दिवाली तक हिट कर सकता है 30000 का स्तर, Angel One भी करेगा पैसे डबल : सुशील केडिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।