Multibagger Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक सिटी यूनियन बैंक के शेयरों में पिछले कुछ समय से कमजोरी दिख रही है। इसके शेयर एक साल के निचले स्तर से दो महीने में महज 2 फीसदी रिकवर हो सके हैं और अभी भी एक साल के हाई से यह यह 41 फीसदी नीचे है। हालांकि लॉन्ग टर्म में बात करें तो City Union Bank के एक रुपये के शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म इसमें बंपर तेजी के आसार देख रहे हैं। मौजूदा लेवल से यह करीब 32 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर बीएसई पर 121.60 रुपये (City Union Bank Share Price) पर हैं। सोमवार 14 अगस्त को यह 5.74 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
