Multibagger Stocks: कमाल का शेयर, सिर्फ 6 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया 25 लाख

Multibagger Stocks: स्मॉल-कैप शेयर काफी जोखिम भरे होते हैं। हालांकि अगर सही स्मॉल-कैप शेयर पर दांव लगा, तो सबसे अधिक मुनाफा बनने का भी मौका इन्हीं शेयरों में होता है। ईयांत्रा वेंचर्स (Eyantra Ventures) का शेयर इसका उदाहरण है, जिसने सिर्फ पिछले 6 महीने में ही अपने निवेशकों के एक लाख रुपये को 25 लाख रुपये में बदल दिया है

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
Multibagger Stocks: ईयांत्रा वेंचर्स के शेयर ने पिछले एक साल में 162% का रिटर्न दिया है

Multibagger Stocks: शेयर बाजार की दुनिया में स्मॉल-कैप शेयरों को काफी जोखिम भरा माना जाता है। एक्सपर्ट्स आम निवेशकों को ऐसे शेयरों से दूर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें पैसे डूबने का सबसे अधिक खतरा रहता है। हालांकि अगर किसी निवेशक ने सही स्मॉल-कैप शेयर पर दांव लगा दिया, तो सबसे अधिक मुनाफा बनने का भी मौका इन्हीं शेयरों में होता है। ईयांत्रा वेंचर्स (Eyantra Ventures) का शेयर इसका उदाहरण है, जिसने सिर्फ पिछले 6 महीने में ही अपने निवेशकों के एक लाख रुपये को 25 लाख रुपये में बदल दिया है।

Eyantra Ventures के शेयर शुक्रवार 17 फरवरी को बीएसई पर 5 फीसदी की अपर सर्किट सीमा को छूकर 86.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से 6 महीने पहले यानी 5 सितंबर 2022 को इसके शेयर बीएसई पर सिर्फ 3.43 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह पिछले 6 महीनों में इस शेयर की कीमत करीब 2,411.66% फीसदी बढ़ी है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 6 महीने पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाया होता और उस निवेश को आज तक बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 2,411% बढ़कर करीब 25 लाख रुपये से अधिक हो गई होती।


यह भी पढ़ें-Mahindra Group के इन 5 शेयरों ने भरी निवेशकों की झोली, पिछले एक साल में 101% तक का दिया रिटर्न

एक साल में दिया 162% का रिटर्न

बता दें कि Eyantra Ventures के शेयरों में पिछले एक महीने से लगभग हर दिन 5% का अपर सर्किट लग रहा है। इसके चलते इस शेयर की कीमत पिछले एक महीने में अब तक करीब 162.65% चढ़ चुकी है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने सिर्फ एक महीने पहले भी अगर ईयांत्रा वेंचर्स के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 2.62 लाख रुपये हो गई होती।

कंपनी के बारे में

बता दें कि Eyantra Ventures को पहले पुनीत कमर्शियल्स के नाम से जाना जाता था। यह जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर की एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू महज 12.41 करोड़ रुपये का है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।