Mahindra Group के इन 5 शेयरों ने भरी निवेशकों की झोली, पिछले एक साल में 101% तक का दिया रिटर्न

Mahindra Group Shares: महिंद्रा ग्रुप के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया है। महिंद्रा ग्रुप की शेयर बाजार में 8 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव ने अपने निवेशकों को सबसे अधिक, पिछले एक साल में 100 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 9:18 PM
Story continues below Advertisement
महिंद्रा ग्रुप के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया है

Mahindra Group Shares: महिंद्रा ग्रुप के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया है। महिंद्रा ग्रुप की शेयर बाजार में 8 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव ने अपने निवेशकों को सबसे अधिक, पिछले एक साल में 100 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जबकि 4 कंपनियों के शेयरों में 26 से 75% तक का तगड़ा उछाल आया है। वहीं ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयरों का रिटर्न सपाट या नेगेटिव रहा है। आइए महिंद्रा ग्रुप की उन 5 कंपनियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 26 से लेकर 103% तक का शानदार रिटर्न दिया है

महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive)

पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए इंजन और चेसिस बनाने वाली इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 0.026 फीसदी मजबूत होकर 390 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 101.03% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव करीब 2.16% फीसदी बढ़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M Financial Services)


पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए इंजन और चेसिस बनाने वाली इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 1.54 फीसदी गिरकर 262.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 71.38% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव करीब 12.02% फीसदी बढ़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

महिंद्रा ग्रुप की प्रमुख कंपनी मंहिद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 1.84% फीसदी गिरकर 1,343.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 59.67% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव करीब 1.78% फीसदी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Stock Split: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में दिया 350% का रिटर्न, अब 1:2 के अनुपात में बांटेगी शेयर

महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया (Mahindra Holidays & Resorts India)

क्लब महिंद्रा ब्रांड से हॉलिडे रिजॉर्ट्स चलाने वाली इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 0.20 फीसदी गिरकर 280.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 29.99% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव करीब 7.38% फीसदी बढ़ा है।

महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलेपर्स (Mahindra Lifespace Developers)

देश की प्रमुख रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपर्स में से एक कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 2.51% फीसदी गिरकर 382.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 22.81% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव करीब 4.67% फीसदी बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।