PFC Shares: पांच साल में 5 गुना से अधिक बढ़ाया पैसा, अब चौथे डिविडेंड से जुड़ी इस अहम तारीख पर शेयर सुस्त

PFC Shares: एक कारोबारी दिन पहले पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयर 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुए थे। अब आज शेयरों की रफ्तार एकदम सुस्त पड़ गई और इसका कनेक्शन डिविडेंड से है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए इसके शेयरों की रफ्तार क्यों सुस्त पड़ी है?

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर PFC का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 फीसदी उछलकर 5,829 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 26,798 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

PFC Shares: एक कारोबारी दिन पहले पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयर 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुए थे। अब आज शेयरों की रफ्तार एकदम सुस्त पड़ गई और इसका कनेक्शन डिविडेंड से है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी आज एक्स-डेट है। चूंकि अब आज शेयर खरीदने पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा तो खरीदारी का जोश नहीं दिखा। ऐसे में शेयर सुस्त दिख रहे हैं और आज बीएसई पर यह 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 403.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 0.75 फीसदी उछलकर 405.65 रुपये के भाव पर पहुंचा था।

कितना डिविडेंड बांट रही है PFC?

पीएफसी ने इस वित्त वर्ष तीन बार अंतरिम डिविडेंड बांटा था और अब चौथे की बारी है। इस वित्त वर्ष में सबसे पहले अगस्त 2024 में प्रति शेयर 3.25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान हुआ था जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 अगस्त 2024 थी। इसके बाद 3.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 25 नवंबर 2024, फिर 3.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 28 फरवरी 2025 थी। अब यह फिर 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांट रही है जिसकी एक्स-डेट आज 19 मार्च 2025 है। इन सबके अलावा कंपनी ने जुलाई 2024 में 2.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 जुलाई 2024 थी।


कैसी रही शेयरों की चाल

पावर फाइनेंस के शेयरों ने पिछले साल चार ही महीने में फटाफट करीब 65 फीसदी रिटर्न दिया था। पिछले साल 20 मार्च 2024 को यह 351.85 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से चार ही महीने में यह 12 जुलाई 2024 को 580.35 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस रिकॉर्ड हाई से यह 30 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। पिछले पांच साल में यह शेयर करीब 465 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 166 फीसदी की तेजी आई। कंपनी के कारोबारी नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पीएफसी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 फीसदी उछलकर 5,829 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 26,798 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Multibagger Stocks: 5 साल 12645% रिटर्न, अब 65% डिविडेंड का ऐलान, आपके पास है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।