Multibagger Stocks: देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (Phoenix Mills Ltd) के शेयरों में गुरुवार 6 अक्टूबर को तेजी देखी गई। शेयर बीएसई पर 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 1,428.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। Phoenix Mills के शेयरों में तेजी ICICI सिक्योरिटीज की एक ब्रोकरेज रिपोर्ट्स आने के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक को 'BUY' रेटिंग देते हुए इसमें खरीदारी की सलाह दी है।
ICICI सिक्योरिटीज की स्टॉक पर क्या है राय?
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने कंपनी की मजबूत बैलेंट शीट और कंज्म्प्शन में तेजी के आधार पर फीनिक्स मॉल के स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी। ब्रोकरेज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021 और 2022 के दौरान काफी समय देश भर में मॉल्स बंद रहे थे, जिससे फीनिक्स मिल्स का कारोबार प्रभावित हुआ था।
ब्रोकरेज ने क्या दिया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने कहा, "इस वजह से हमने कंपनी पर अपनी बाय रेटिंग बरकार रखी है और इसके टारगेट प्राइस को 1,645 रुपये से मामूली घटाकर 1.638 रुपये कर दिया है। यह Phoenix Mills के मौजूदा बाजार भाव से करीब 14.19 फीसदी अधिक है।"
स्टॉक में 1,00,000% से अधिक की आई तेजी
Phoenix Mills शेयर बाजार की उन कुछ चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जिन्होंने अपने निवेशकों को पिछले दो से ढाई दशक में लखपति से करोड़पति बना दिया है। फीनिक्स मिल्स के शेयर 13 अक्टूबर 1995 को बीएसई पर 1.33 रुपये की प्रभावी कीमत पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 1,428.00 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 107,268.42 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है।
स्टॉक के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 173.64 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं साल 2022 की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में करीब 46.08 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
1 लाख को बना दिए 10 करोड़
अगर किसी निवेशक ने 13 अक्टूबर 1995 को Phoenix Mills के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और आज धैर्य के साथ उस निवेश को आज तक बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 10 करोड़ 73 लाख रुपये हो गए होते। इतना ही नहीं अगर किसी निवेशक ने उस वक्त महज 10 रुपये भी फीनिक्स मिल्स के शेयरों में निवेश किया होता और उसे अब तक बनाए रखा होता, तो आज 10,000 रुपये की वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ 7 लाख रुपये होती और वह करोड़पति होता।
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड एक लार्ज-कैप कंपनी है जिसका बाजार मार्केट कैप 25.35 हजार करोड़ रुपये है। यह रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी है। यह कंपनी बड़े पैमाने पर शॉपिंग मॉल, एंटरटेंमेंट सेक्टर, कार्यालय भवन और होटल बनाती है। कंपनी के पास मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, रायपुर, आगरा, इंदौर, लखनऊ, बरेली और अहमदाबाद में प्रॉपर्टी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।