Get App

एक महीने में पैसे डबल! जून में रॉकेट की स्पीड से भागे ये 5 शेयर

Mulitbagger Stocks: शेयर बाजार में पिछले महीने यानी जून में काफी रौनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने इस दौरान नया शिखर छुआ। इस तेजी के चलते कई शेयरों की कीमत सिर्फ जून महीने में 100% यानी दोगुने से अधिक बढ़ गई। यहां हम आपको 5 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं

Vikrant singhअपडेटेड Jul 03, 2023 पर 10:28 PM
एक महीने में पैसे डबल! जून में रॉकेट की स्पीड से भागे ये 5 शेयर
JITF Infralogistics ने जून में निवेशकों को करीब 164.8 फीसदी का रिटर्न दिया

Mulitbagger Stocks: शेयर बाजार में पिछले महीने यानी जून में काफी रौनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने इस दौरान नया शिखर छुआ। विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश बढ़ाने, महंगाई के मोर्चे पर राहत, बेहतर आर्थिक आंकड़े और एचडीएफसी के मर्जर सहित ऐसी कई वजहें रहीं, जिनके कारण जून में शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा। छोटे और मझोले शेयर भी इस तेजी में शामिल रहे। इस तेजी के चलते कई शेयरों की कीमत सिर्फ जून महीने में 100% यानी दोगुने से अधिक बढ़ गई। यहां हम आपको 5 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने जून महीने में अपने निवेशकों को 100% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

1. जेआईटीएफ इन्फ्रालॉजिस्टिक्स (JITF Infralogistics)

यह एक वाटर सप्लाई और मैनेजमेंट कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1,540 करोड़ रुपये है। जून महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 164.8 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका दौरान इसके शेयरों की कीमत 214.50 रुपये से बढ़कर 567.90 रुपये के करीब पहुंच गई।

2. प्रोमैक्ट इम्पेक्स (Promact Impex)

यह एक पैकेजिंग कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.12 करोड़ रुपये है। जून महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका दौरान इसके शेयरों की कीमत 3.20 रुपये से बढ़कर 7.87 रुपये के करीब पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें