Multibagger stocks : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के पसंदीदा ये स्टॉक इस हफ्ते करा सकते हैं बंपर कमाई

Buzzing stocks : सुदीप ने कहा कि बजाज ऑटो हायर टॉप-हायर बॉटम पैटर्न में कारोबार कर रहा है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में इसमें तेजी जारी रहेगी। 13 हफ्ते के साइडवेज कंसोलिडेशन के बाद इंटरग्लोब एविएशन में मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट हुआ है। ये तेजी का संकेत है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Bharti Airtel stock : सुदीप ने कहा कि भारती एयरटेल ने डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। वीकली आरएसआई भी लगातार 70 से ऊपर बना हुआ है जो एक तेजी का संकेत है

Multibagger stock picks : इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 17 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि वे कोल इंडिया (Coal India) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel)पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर कोल इंडिया में तेजी वाले चार्ट स्ट्रक्चर का सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि भारती एयरटेल ने डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है।

क्या आप सॉसर पैटर्न के साथ-साथ ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट को देखते हुए बजाज ऑटो में मजबूत रैली की उम्मीद करते हैं?

इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि बजाज ऑटो हायर टॉप-हायर बॉटम पैटर्न में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला। इसमें कल 25 जनवरी, 2024 के बाद का हाइएस्ट ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखने को मिला। यह शेयर के लिए तेजी का लगातार पांचवां सप्ताह रहा। डेली औरवीकली RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्श ) दोनों तेजी के संकेत दे रहे हैं। हालांकि शेयर में हाल में आई तेजी के बाद कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है, लेकिन उम्मीद है कि निकट भविष्य में इसमें तेजी जारी रहेगी।


क्या ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट जल्द ही इंटरग्लोब एविएशन को 5,000 रुपये से ऊपर ले जा सकता है?

इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि 13 हफ्ते के साइडवेज कंसोलिडेशन के बाद, इंटरग्लोब एविएशन में मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट हुआ है। यह स्टॉक अपने 200 ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर और दिन के हाई के पास बंद हुआ है, ये भी तेजी का संकेत है। वीकली आरएसआई ने बुलिश क्रॉसओवर दिया है और वर्तमान में 72 के स्तर पर है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी तेजी बनी रहेगी, स्टॉक हमें आगे 5,100 रुपये के स्तर तक जाता दिख सकता है जबकि नीचे की तरफ इसके लिए लिए 4,560-4,520 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

क्या मिंडा कॉर्पोरेशन ओवरबॉट लग रहा है?

मिंडा कॉर्पोरेशन पर अपनी राय देते हुए सुदीप ने कहा कि इस स्टॉक में शुक्रवार को मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला और इसमें 17.3 फीसदी की तेजी आई। साथ ही इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सुदीप की राय है कि स्टॉक की तेजी निकट अवधि में बनी रहेगी। स्टॉक के डेली और और वीकली दोनों RSI ओवरबॉट ज़ोन में हैं। ऐसे में स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

हफ्ते के लिए आपकी दो टॉप पिक्स कौन सी होंगी?

इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि इस हफ्ते कोल इंडिया भारती एयरटेल में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। उनका कहना है कि सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर कोल इंडिया में तेजी वाले चार्ट स्ट्रक्चर का सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि भारती एयरटेल ने डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है।

F&O calls : निफ्टी में इस हफ्ते भी तेजी कायम रहने की उम्मीद, बुल कॉल स्प्रेड रणनीति कराएगी जोरदार कमाई

कोल इंडिया

सुदीप का कहना है कि कोल इंडिया धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है और हायर टॉप हायर बॉटम चार्ट स्ट्रक्चर में कारोबार कर रहा है। चूंकि शेयर अब तक के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है, इसलिए सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर तेजी का संकेत देते नजर आ रहे हैं। शेयर ने डेली आरएसआई पर तेजी का क्रॉसओवर दिया है। इस शेयर को 517 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 536-540 रुपये के जोन में एक्युमुलेट किया जा सकता है। ऊपर की ओर यह 575 रुपये की और जाता दिख सकता है।

भारती एयरटेल

भारती एयरटेल ने डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। वीकली आरएसआई भी लगातार 70 से ऊपर बना हुआ है जो एक तेजी का संकेत है। शेयर में ब्रेकआउट से पहले मजबूत डिलीवरी आधारित खरीद देखने को मिली है (हफ्ते के पहले तीन दिनों के दौरान 70 फीसदी से ऊपर)। आगे ये शेयर के 1,590 रुपये की ओर जाता दिख सकता है। उसके बाद इसका अगला लक्ष्य 1,620 रुपये होगा। स्टॉक में 1,440 रुपये का स्टॉप-लॉस बनाए रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।