Get App

Multibagger Stock: निवेशक 5 साल में लखपति से बने करोड़पति, 28000% का बंपर रिटर्न दिया

Multibagger: एसईल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 28,000 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2022 पर 1:06 AM
Multibagger Stock: निवेशक 5 साल में लखपति से बने करोड़पति,  28000% का बंपर रिटर्न दिया
Sel Manufacturing Company का मार्केट कैप 2.47 हजार करोड़ रुपये का है

Multibagger Stock: शेयर बाजार (Stock Market) की दुनिया में ऐसे कुछ कमाल के शेयर हैं, जिन्होंने महज कुछ सालों में सैंकड़ों गुना का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों को मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Stocks) कहा जाता है। एसईल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (Sel Manufacturing Company Ltd) एक ही ऐसा ही शेयर है, जिसने सिर्फ 5 सालों में अपने निवेशकों को 28,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर उन्हें करोड़पति बनाया है।

Sel Manufacturing Company के शेयरों का बुधवार 14 सितंबर को एनएसई पर बंद भाव 745.00 रुपये रहा। हालांकि 5 साल पहले, 15 सितंबर 2017 को एनसएई पर इसकी कीमत महज 2.65 रुपये थी। इस तरह पिछले 5 सालों में इस शेयर की कीमत में करीब 28,013.21 फीसदी का उछाल आया है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले एसईल मैन्युफैक्चरिंग के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 2.81 करोड़ रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें