Get App

गोल्ड की ऊंची कीमतों से ये 2 शेयर मारेंगे तेजी की छलांग, LIC हाउसिंग, कैनफिन में भी बनेगा तेजी का ट्रिगर

अनुज सिंघल का कहना है कि गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस रखना चाहिए। मुथूट, मणप्पुरम में आज जोरदार तेजी संभव है। COMEX पर सोना $2560 के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा है। सोने की ऊंची कीमतें दोनों शेयरों के लिए पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 9:06 AM
गोल्ड की ऊंची कीमतों से ये 2 शेयर मारेंगे तेजी की छलांग, LIC हाउसिंग, कैनफिन में भी बनेगा तेजी का ट्रिगर
अनुज LIC हाउसिंग, कैनफिन होम्स पर भी काफी बुलिश नजर आ रहा है।

12 सितंबर को बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेसेंक्स में 1440 अंकों की तेजी देखने को मिली वहीं निफ्टी 25400 के करीब जाता नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा ECB के दरें घटाने के बाद, अब फेड पर फोकस होगा। लॉन्ग रहें, निफ्टी ने पोजीशनल लॉन्ग में ट्रेलिंग SL हिट नहीं किया। पोजीशनल लॉन्ग के लिए नया ट्रेलिंग SL 25150 पर रखें। अगर इतना बड़ा ट्रेलिंग SL नहीं रख सकते हैं तो कुछ मुनाफा वसूल लें। आज के लिए निफ्टी के बजाय चुनिंदा शेयरों पर नजर रखें। आज हो सकता है निफ्टी में कोई बड़ा ट्रेड नहीं मिले। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस रखना चाहिए। मुथूट, मणप्पुरम में आज जोरदार तेजी संभव है। COMEX पर सोना $2560 के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा है। सोने की ऊंची कीमतें दोनों शेयरों के लिए पॉजिटिव है। सोने के दाम बढ़ने से कोलेट्रल में रखे सोने की वैल्यू बढ़ती है। अनुज ने आगे कहा कि लोन-टू-वैल्यू बढ़ने से कंपनियां ज्यादा लोन दे सकेंगी।

LIC हाउसिंग, कैनफिन होम्स पर फोकस (GREEN)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें