Multibagger Stock: VFX सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स (Phantom Digital Effects) के शेयर पिछले महीने ही घरेलू मार्केट में लिस्ट हुए है। इसने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 95 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज यह 249.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मतलब आईपीओ निवेशकों की पूंजी में 162 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके शेयर NSE SME पर 21 अक्टूबर को लिस्ट हुए थे।
लिस्टिंग के दिन कैसा रहा प्रदर्शन
फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स के शेयर पिछले महीने 21 अक्टूबर को लिस्ट हुए थे और निवेशकों को इसने तगड़ा लिस्टिंग गेन दिया। इसके शेयरों की लिस्टिंग 300 रुपये के भाव (Phantom Digital Effects Share Price) पर हुई थी यानी निवेशकों को 216 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। मुनाफावसूली के चलते भाव में कुछ सुस्ती आई है लेकिन अभी भी आईपीओ निवेशक करीब 162 फीसदी मुनाफे में हैं।
IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स का आईपीओ पिछले महीने 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच खुला था। 29.10 करोड़ रुपये का यह इश्यू 164 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ को लेकर सबसे तगड़ा रिस्पांस गैर-संस्थागत निवेशकों का रहा और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 555 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 207 गुना और क्वालीफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) का हिस्सा 15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के लिए 91-95 रुपये का प्राइस बैंड और 1200 शेयरों का लॉट साइज फिक्स था।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स एक सर्टिफाइड ट्रस्टेड पार्टनर नेटवर्क (TPN) कंपनी है। इसका क्रिएटिव VFX स्टूडियो भारत में है और ऑफिसेज यूएस और कनाडा में हैं। यह कंपनी वीएफएक्स से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। वीएफएक्स का इस्तेमाल आपने बड़े बजट की मूवीज में देखा होगा, इसी प्रकार की सर्विसेज यह कंपनी फैंटम डिजिटल उपलब्ध कराती है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।