Mutual Fund Investment : पश्चिम एशिया संकट के बाद बाजार में तेज-उतार चढ़ाव से म्युचुअल फंड के निवेशक सतर्क हो गए हैं। AMFI की ओर से जारी मई के आंकड़ों के मुताबिक महीने दर महीने नेट इक्विटी इनफ्लो में 40 फीसदी की कमीआई है। गोल्ड में ETF निवेश का क्रेज भी घटा है। हालांकि SIP पर भरोसा बढ़ा है। AMFI के ताजे आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में म्युचुअल फंड निवेश का आंकड़ा 24,013 करोड़ रुपए रहा था। यह फरवरी में 25,965 करोड़ रुपए, मार्च में 40,366 करोड़ रुपए और अप्रैल में 38,426 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, मई में यह घटकर 22897 करोड़ रुपए पर आ गया।
