म्यूचुअल फंड हाउसेज की रिटायरमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली स्कीमें उन क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश करती हैं, जिनमें रिस्क कम होता है और रिटर्न अच्छा होता है। इन स्कीमों ने कई माइक्रो-कैप स्टॉक्स में निवेश किया है, जिनके लंबी अवधि में मल्टीबैगर बनने की संभावना है। अभी 12 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) की ऐसी 29 स्कीमें हैं। ये इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करती हैं। मनीकंट्रोल आपको कुछ ऐसे माइक्रो-कैप स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें इन स्कीमों ने निवेश किया है।
