देश में सोने की कीमत में गिरावट लौट आई है। 18 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अन्य शहरों में भी भाव गिरा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये नीचे आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,317.11 डॉलर प्रति औंस पर है।
