Get App

सरकारी कंपनियों का शेयर हुआ महंगा? म्युचुअल फंड हाउसों ने इसलिए बेच दिए ₹3,500 करोड़ के स्टॉक

Mutual funds: म्यूचुअल फंडों ने फरवरी महीने के दौरान सरकारी कंपनियों के शेयरों से 3,500 करोड़ रुपये से अधिक की भारी निकासी की। फंड मैनेजरों ने ऊंचे वैल्यूएशन और कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों में कमजोरी की आशंका को देखते हुए ये बिकवाली की है। इस भारी बिकवाली के चलते BSE PSU इंडेक्स अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 7 प्रतिशत नीचे गिरा गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 2:21 PM
सरकारी कंपनियों का शेयर हुआ महंगा? म्युचुअल फंड हाउसों ने इसलिए बेच दिए ₹3,500 करोड़ के स्टॉक
म्यूचुअल फंडों ने सबसे ज्यादा SJVN में करीब 53% हिस्सेदारी घटाई

Mutual funds: म्यूचुअल फंडों ने फरवरी महीने के दौरान सरकारी कंपनियों के शेयरों से 3,500 करोड़ रुपये से अधिक की भारी निकासी की। फंड मैनेजरों ने ऊंचे वैल्यूएशन और कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों में कमजोरी की आशंका को देखते हुए ये बिकवाली की है। इस भारी बिकवाली के चलते BSE PSU इंडेक्स अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 7 प्रतिशत नीचे गिरा गया है, जो इसने इसी 6 मार्च को छुआ था। जिन शेयरों में उनके 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर से सबसे ज्यादा गिरावट आई है, उसमें NBCC इंडिया, मिश्र धातु निगम, RCFL, MMTC, KIOCL, SJVN और RVNL शामिल हैं। इनमें से कुछ गिरावट सिर्फ म्यूचुअल फंडों की ओर से बिकवाली के चलते आई।

म्यूचुअल फंडों हाउस के फिलहाल कुल 56 सरकारी कंपनियों के शेयर हैं। फरवरी महीने में इन्होंने इन कंपनियों के करीब 3,524 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे म्यूचुअल फंडों के पास रखी PSU कंपनियों के शेयरों की कुल वैल्यू 4.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 3.95 लाख करोड़ रुपये पर हो गया।

म्यूचुअल फंडों ने सबसे ज्यादा SJVN में करीब 53 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाई। इसके बाद इरकॉन इंटरनेशनल और एनएमडीसी स्टील में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी का क्रमश: 47 प्रतिशत और 30 प्रतिशत किया। फरवरी के अंत में, फंड हाउसों के पास SJVN के 6.25 करोड़ शेयर थे, जिसकी वैल्यू 757 करोड़ रुपये थी। जनवरी के अंत में उनके पास 1,772 करोड़ रुपये के कंपनी के करीब 13.45 करोड़ शेयर थे।

इसी तरह इरकॉन इंटरनेशनल में, म्यूचुअल फंडों ने फरवरी महीने के दौरान करीब 40 लाख शेयर बेचे। इससे कंपनी में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी घटकर 103 करोड़ रुपये के 45 लाख शेयर रह गई, जो एक महीने पहले 201 करोड़ रुपये के 85 लाख शेयर थे। बिकवाली के बाद इरकॉन के शेयर अपने 52-वीक हाई से 25 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें