Get App

Mutual Funds: 90% शेयरों में म्यूचुअल फंड्स नहीं लगाते पैसा, सिर्फ 382 स्टॉक्स को ही बार-बार चुन रहे फंड मैनेजर्स

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स को लेकर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एक डेटा से पता चला है कि शेयर बाजार की करीब 90% कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स पैसा ही नहीं लगाते हैं। आपने SIP के जरिए कोई ने कोई म्यूचुअल फंड्स स्कीम जरूर खरीदा होगा। देश में इस कुल 427 एक्टिव म्यूचुअल फंड्स स्कीमें हैं। इसमें से 95% स्कीमों ने सिर्फ 382 शेयरों में पैसा लगाया हुआ है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 11:18 PM
Mutual Funds: 90% शेयरों में म्यूचुअल फंड्स नहीं लगाते पैसा, सिर्फ 382 स्टॉक्स को ही बार-बार चुन रहे फंड मैनेजर्स
95 फीसदी एक्टिव म्यूचुअल फंड्स ने मिलकर सिर्फ 382 शेयरों में निवेश किया हुआ है

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स को लेकर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एक डेटा से पता चला है कि शेयर बाजार की करीब 90% कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स पैसा ही नहीं लगाते हैं। आपने SIP के जरिए कोई ने कोई म्यूचुअल फंड्स स्कीम जरूर खरीदा होगा। देश में इस कुल 427 एक्टिव म्यूचुअल फंड्स स्कीमें हैं। इसमें से 95% स्कीमों ने सिर्फ 382 शेयरों में पैसा लगाया हुआ है। इसे ऐसे समझिए कि शेयर बाजार में कुल 4,000 से अधिक कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध हैं, लेकिन फंड मैनेजर इसमें सिर्फ 400 यानी 10 फीसदी शेयरों को ही निवेश के लिए बार-बार चुने रहे हैं।

एकॉर्ड फिनटेक और कैपिटलाइमाइंड ने मिलकर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज से जुड़े कुछ आंकड़े जुटाए हैं। इस आंकड़े से पता चलता है कि करीब 95 फीसदी एक्टिव म्यूचुअल फंड्स ने मिलकर सिर्फ 382 शेयरों में निवेश किया हुआ है। वहीं अगर निवेश की राशि को देखें तो, इनके कुल फंड्स का करीब 80 फीसदी पैसा सिर्फ 178 शेयरों में और 60 फीसदी पैसा सिर्फ 79 स्टॉक्स में लगा हुआ है।

इस बारे में जब कैपिटलमाइंड्स के फाउंडर दीपक शिनॉय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या पता चलता है। इंडस्ट्री की पैठ सिर्फ बाजार के सीमित स्टॉक्स तक है। इंडस्ट्री में जो SIP और लंपसम के जरिए पैसा आ रहा है, उसका कुछ हिस्सा ही स्मॉलकैप शेयरों में जा रहा हहै। अधिकतर फंड मैनेजर बड़े शेयरों को ही पैसा लगान के लिए चुन रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लिक्विडिटी का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें