जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की गिनती अब देश के लॉर्जकैप शेयरों में होगी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने गुरुवार 4 जनवरी को 2024 की पहली छमाही के लिए शेयरों की मार्केट कैटेगरी की लिस्ट जारी की। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बताया कि लार्जकैप स्टॉक्स की मार्केट-कैप सीमा अब 67,000 करोड़ रुपये है, जो जून 2023 में 49,700 करोड़ रुपये थी। वहीं मिडकैप शेयरों के लिए कट-ऑफ 17,400 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,000 करोड़ रुपये हो गई है। इस बदलाव के साथ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अब आधिकारिक तौर पर एक लार्जकैप स्टॉक बन गया है। वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies), आईआरईडीए (IREDA) और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ( JSW Infrastructure) जैसे हाल ही में सूचीबद्ध हुए अन्य स्टॉक्स ने मिडकैप सूची में जगह बनाई है।
