AMFI Monthly Data : इक्विटी फंड्स (Equity funds) में जनवरी के दौरान 14,887.77 करोड़ रुपये का मजबूत इनफ्लो दर्ज किया गया, जो इससे पिछले महीने के 25,082.54 करोड़ रुपये कम रहा। हालांकि, संभावित रूप से ऐसा कम संख्या में न्यू फंड ऑफर्स (New Fund Offers) की वजह से रहा। दूसरी तरफ, एसआईपी अकाउंट्स (SIP accounts) की संख्या महीने के दौरान रिकॉर्ड 5 करोड़ के स्तर पर पहुंच गए।
