Get App

Election: क्या बाजार की अनिश्चितता में इक्विटी सेविंग्स फंड आपके लिए बेहतर विकल्प है?

मार्च में बाजार ऊपर चढ़ा था, लेकिन अप्रैल में गिरावट आई तब से बाजार सीमित दायरे में ही घूम रहा है इस उतार-चढ़ाव के बीच मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने इक्विटी सेविंग्स फंड को उपयोगी बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2024 पर 9:45 PM
Election: क्या बाजार की अनिश्चितता में इक्विटी सेविंग्स फंड आपके लिए बेहतर विकल्प है?
सिबिल स्कोर को बढ़ाने के लिए ये उपाय जरूर करें।

लोकसभा चुनाव और शेयर बाजार का गहरा नाता है। हर चुनावी साल में बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस साल भी यही कहानी है। चुनाव अनिश्चितता और संभावित नीतिगत बदलाव ला सकते हैं, जो इंवेस्टर्स के भरोसे और बाजार के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव परिणाम आने तक इंवेस्टर सतर्क रह सकते हैं और लुक एंड वॉच की स्ट्रेटेजी अपना सकते हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

बाजार मार्च में चढ़ा, अप्रैल में गिरा

मार्च में बाजार ऊपर चढ़ा था, लेकिन अप्रैल में गिरावट आई। तब से बाजार सीमित दायरे में ही घूम रहा है। इस उतार-चढ़ाव के बीच मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने इक्विटी सेविंग्स फंड को उपयोगी बताया है। इक्विटी सेविंग्स फंड एक हाइब्रिड फंड है जो इक्विटी, आर्बिट्राज और फिक्स्ड इनकम में निवेश करता है। इक्विटी में न्यूनतम 65% निवेश जरूरी होता है, लेकिन इस फंड में यह 15-45% के बीच ही रहता है। बाकी हिस्सा आर्बिट्राज और फिक्स्ड इनकम में लगाया जाता है।

5 वजहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें