Equity Funds में 72% बढ़ा निवेश, जनवरी में बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ा इनवेस्टर्स का भरोसा

Equity Fund Inflows : जनवरी में ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो 72 फीसदी बढ़कर 12,546.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान भारतीय बाजार लगभग फ्लैट ही रहे। वहीं, एसआईपी के जरिये इनफ्लो बढ़कर 13,856 करोड़ रुपये हो गया, जो नया रिकॉर्ड हाई है। दिसंबर में यह आंकड़ा 13,573 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Equity Funds : जनवरी के दौरान म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (mutual industry) की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 39.62 लाख करोड़ रुपये रही

Equity Fund Inflows : भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद इनवेस्टर्स का इक्विटी मार्केट पर भरोसा बना हुआ है। यही वजह रही कि जनवरी में ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो यानी निवेश 72 फीसदी बढ़कर 12,546.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान भारतीय बाजार लगभग फ्लैट ही रहे। इनफ्लो का यह डेटा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने गुरुवार, 9 फरवरी को जारी किया है। वहीं, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) बुक में भी मजबूती बनी रही। जनवरी 2023 में एसआईपी के जरिये इनफ्लो बढ़कर 13,856 करोड़ रुपये हो गया, जो नया रिकॉर्ड हाई है। दिसंबर में यह आंकड़ा 13,573 करोड़ रुपये रहा था।

इनवेस्टर्स की मैच्योरिटी बढ़ने के संकेत

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट (Motilal Oswal Asset Management) कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अखिल चतुर्वेदी ने कहा, “नेट पॉजिटिव इनफ्लो में सुस्ती के चलते बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद महीने के दौरान निवेश को एसआईपी इनफ्लो से खासा सपोर्ट मिला। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अलोकेशन जारी रहने से इनवेस्टर्स की मैच्योरिटी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।”


Budget 2023 में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला बड़ा पुश, जानिए किन इंफ्रा शेयरों पर MFs ने लगा रखा है दांव

लगातार 23वें महीने पॉजिटिव रहा इनफ्लो

यह लगातार 23वां महीना है, जब इक्विटी फंड्स में इनफ्लो पॉजिटिव बना हुआ है। पिछले महीने की तुलना में जनवरी के अंत में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी कमजोर रहे।

दिसंबर में, ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (equity mutual funds) में इनफ्लो मासिक आधार पर तीन गुना बढ़कर 7,303.39 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं, नवंबर में, इनवेस्टर्स महंगी वैल्युएशन को लेकर खासे चिंतित थे और इक्विटी फंड्स में इनफ्लो घटकर 2,258 करोड़ रुपये रह गया था, जो अक्टूबर में 9,390 करोड़ रुपये के स्तर पर था।

स्मालकैप फंड्स अभी भी फेवरेट

जनवरी में, स्मालकैप फंड्स में 2,255.85 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके बाद लार्ज और मिडकैप फंड्स में 1,901.99 करोड़ रुपये और मल्टी कैप फंड्स में 1,773.02 करोड़ रुपये का निवेश आया। इंडेक्स फंड्स में 5,813.16 करोड़ रुपेय का इनफ्लो देखने को मिला। दूसरी तरफ, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में 199.43 करोड़ रुपये का आउटफ्लो दर्ज किया गया।

फिक्स्ड इनकम फंड्स में भी आउटफ्लो रहा, क्योंकि डेट या इनकम ओरिएंटेड कैटेगरी में जनवरी के दौरान 10,316 करोड़ रुपये की कुल बिकवाली दर्ज की गई।

वहीं, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (mutual fund industry) की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट महीने के दौरान 39.62 लाख करोड़ रुपये रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।