Get App

Equity Funds में 72% बढ़ा निवेश, जनवरी में बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ा इनवेस्टर्स का भरोसा

Equity Fund Inflows : जनवरी में ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो 72 फीसदी बढ़कर 12,546.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान भारतीय बाजार लगभग फ्लैट ही रहे। वहीं, एसआईपी के जरिये इनफ्लो बढ़कर 13,856 करोड़ रुपये हो गया, जो नया रिकॉर्ड हाई है। दिसंबर में यह आंकड़ा 13,573 करोड़ रुपये रहा था

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 2:10 PM
Equity Funds में 72% बढ़ा निवेश, जनवरी में बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ा इनवेस्टर्स का भरोसा
Equity Funds : जनवरी के दौरान म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (mutual industry) की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 39.62 लाख करोड़ रुपये रही

Equity Fund Inflows : भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद इनवेस्टर्स का इक्विटी मार्केट पर भरोसा बना हुआ है। यही वजह रही कि जनवरी में ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो यानी निवेश 72 फीसदी बढ़कर 12,546.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान भारतीय बाजार लगभग फ्लैट ही रहे। इनफ्लो का यह डेटा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने गुरुवार, 9 फरवरी को जारी किया है। वहीं, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) बुक में भी मजबूती बनी रही। जनवरी 2023 में एसआईपी के जरिये इनफ्लो बढ़कर 13,856 करोड़ रुपये हो गया, जो नया रिकॉर्ड हाई है। दिसंबर में यह आंकड़ा 13,573 करोड़ रुपये रहा था।

इनवेस्टर्स की मैच्योरिटी बढ़ने के संकेत

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट (Motilal Oswal Asset Management) कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अखिल चतुर्वेदी ने कहा, “नेट पॉजिटिव इनफ्लो में सुस्ती के चलते बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद महीने के दौरान निवेश को एसआईपी इनफ्लो से खासा सपोर्ट मिला। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अलोकेशन जारी रहने से इनवेस्टर्स की मैच्योरिटी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें