हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) की योजना अब म्यूचुअल फंड सेक्टर में एंट्री की है। इस योजना के तहत अमेरिका की वैश्विक इनवेस्टमेंट फर्म इनवेस्को ग्रुप की भारतीय इकाई Invesco MF की मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्र के मुताबिक इसे लेकर 9-10 महीने से बातचीत चल रही है और अब यह काफी आगे पहुंच चुकी है। डील की शर्तों के मुताबिक इंडसइंड बैंक की प्रमोटर IIHL इनवेस्को म्यूचुअल फंड की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है और बाकी 40 फीसदी हिस्सेदारी इनवेस्को ग्रुप के ही पास रहेगी।
