ICIC Prudential MF ने पीएसयू इक्विटी फंड लॉन्च किया है। यह स्कीम सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी। इस New Fund Offer (NFO) में 6 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है। आइए इस फंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ICIC Prudential MF ने पीएसयू इक्विटी फंड लॉन्च किया है। यह स्कीम सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी। इस New Fund Offer (NFO) में 6 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है। आइए इस फंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ICICI Prudential PSU Equity Fund अपना 80 फीसदी एसेट सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगाएगा। सरकारी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन पिछले दो साल में मार्केट के मुकाबले बेहतर रहा है। इस दौरान एसएंडपी बीएसई पीएसयू इंडेक्स ने 52 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स का रिटर्न 24 फीसदी रहा है।
ICICI Prudential MF के सीनियर फंड मैनेजर मित्तुल कालावाडिया ने कहा, "इससे पहले हम ऐसे फंड लेकर आ चुके हैं, जो किसी सेक्टर या किसी सेगमेंट पर फोकस करते हैं।" ICICI Pru MF ने 2019 में ICICI Pharma Healthcare and Diagnostics Fund (PHD) और ICICI Commodities Fund लॉन्च किए थे।
कालावाडिया ने कहा कि सरकारी कंपनियों में पीएसयू बैंकों और पावर सेक्टर की कंपनियों में निवेस के अच्छे मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिछले तीन-चार साल में सरकारी बैंकों के साथ कई मसले थे। उन्हें अपनी बुक्स से कई बैड लोन राइट-ऑफ करने पड़े। अब कंपनियों ने भी कर्ज के अपने बोझ को काफी कम किए हैं। वे अब बेहतर स्थिति में हैं। इस तरह अब एनपीए का मसला ज्यादा नहीं रह गया है। उधर, इंटरेस्ट रेट बढ़ने और क्रेडिट ग्रोथ में सुधार से बैंकों का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बढ़ेगा।"
पावर सेक्टर के बारे में कालावाडिया ने कहा कि यह दूसरा सेक्टर है जो अब तक बाजार की तेजी से दूर रहा है। पीक ऑवर्स में बिजली की डिमांड और सप्लाई के बीच गैप बढ़ा है। पावर कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा।
फाइनेंशियल प्लानर्स का कहना है कि पीएसयू शेयरों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। गेनिंग ग्राउंड इनवेस्टमेंट सर्विसेज के फाउंडर रवि कुमार टीवी ने कहा, "पीएसयू शेयरों की डिविडेंड यील्ड अच्छी होती है। इसके अलावा अगले दो साल में जनरल इलेक्शंस होने वाले हैं। आम तौर पर इलेक्शंस नजदीक आने पर पीएसयू शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहता है।"
पूंजीगत निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इससे एनर्जी, मेटल, पीएसयू बैंक, लॉजिस्टिक्स, कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर की कंपनियों को फायदा होगा। इन सेक्टर में सरकारी कंपनियों की अच्छी मौजूदगी है। उधर, सरकार ने पीएलआई स्कीम पेश की है। कंपनियां 'चाइना प्लस वन' पॉलिसी अपना रही हैं। इन दोनों के चलते पूंजीगत निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
पीएसयू शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन, सही समय पर एंट्री और एग्जिट के जरिए इनमें निवेश से अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। आईसीआईसीआई प्रू एमएफ पहले ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च कर चुकी है। ऐसे इनवेस्टर जिन्होंने रेगुलर इक्विटी फंडों में अच्छा निवेश किया है, वे अपना कुछ पैसा पीएसयू इक्विटी फंड में डाल सकते हैं। इसके लिए आपका नजरिया शॉर्ट से मीडियम टर्म होना चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।