Get App

20 साल में 43 गुना तक बढ़ गए इन म्यूचुअल फंड्स में लगाए पैसे, क्या आपने भी किया है निवेश?

Mutual Funds: पिछले 20 सालों में कई इक्विटी म्यूचुअल फंड ने बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी से भी बेहतर रिटर्न दिया है। फंड्सइंडिया की वेल्थ कन्वर्सेशन रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 साल पहले इन चुनिंदा म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश अप्रैल 2024 तक करीब 43 गुना तक बढ़ गया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 8:45 PM
20 साल में 43 गुना तक बढ़ गए इन म्यूचुअल फंड्स में लगाए पैसे, क्या आपने भी किया है निवेश?
फ्लेक्सी कैप कैटेगेरी में पिछले 20 सालों के दौरान सबसे अच्छा रिटर्न, HDFC फ्लेक्सी कैप फंड का रहा

Mutual Funds: पिछले 20 सालों में कई इक्विटी म्यूचुअल फंड ने बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी से भी बेहतर रिटर्न दिया है। फंड्सइंडिया की वेल्थ कन्वर्सेशन रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 साल पहले इन चुनिंदा म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश अप्रैल 2024 तक करीब 43 गुना तक बढ़ गया था। यहां हम आपको इन्हीं में से कुछ शानदार इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के बारे में बता रहे हैं। इन फंड्स में लार्ज कैप, मिड कैप और फ्लेक्सी कैप सहित सभी कैटेगरी के म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं।

फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप फंड

लार्ज-कैप कैटेगरी में, फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप फंड ने पिछले 20 सालों के दौरान 15.0% CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) की दर से रिटर्न दिया है। इस दर पर 20 साल पहले किया शुरुआती निवेश अप्रैल 2024 तक 16.5 गुना बढ़ जाता है।

HDFC टॉप 100 फंड

इस फंड ने पिछले 20 साल के दौरान 17.4% CAGR की दर से रिटर्न दिया है। इस दर पर 20 साल पहले किया शुरुआती निवेश अप्रैल 2024 तक 24.9 गुना बढ़ जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें