Kotak Mutual Fund ने कोटक बिजनेस साइकिल फंड (KBCF) लॉन्च किया है। यह फंड अलग-अलग सेक्टर्स में अपने पोर्टफोलियो को रोटेट करेगा। ये ऐसे सेक्टर्स होंगे, जिन्हें इकोनॉमी की मौजूदा साइकिल से फायदा हो सकता है। यह New Fund Offer (NFO) 7 सितंबर को खुल गया है। यह 21 सितंबर को बंद हो जाएगा।
Kotak Business Cycle Fund (KBCF) अपना 80 फीसदी पैसा अपनी थीम के मुताबिक ऐसे सेक्टर में निवेश करेगा, जिनका प्रदर्शन मौजूदा बिजनेस साइकिल में बेहतर रहने की उम्मीद फंड मैनेजर को होगी। यह फंड ग्लोबल और डोमेस्टिक इकोनॉमी में मौजूदा बिजनेस साइकिल की पहचान करने के लिए कई तरह के इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करेगा।
बिजनेस साइकिल के दौरान कुछ सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा होता है। केबीसीएफ ऐसे शेयरों में इनवेस्ट करेगा जिनके इकोनॉमी के बिजनेस साइकिल में बेहतर प्रदर्शन की संभावना होगी। उदाहरण के लिए जब इकोनॉमिक ग्रोथ अच्छी होती है तो रेट-सेंसेटिव और साइक्लिकल कंपनियों का प्रदर्शन दूसरों के मुकाबले अच्छा रहता है।
रेट-सेंसेटिव और साइक्लिकल कंपनियों में कई सेक्टर की कंपनियां आती हैं। इनमें मेटल, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स शामिल हैं। इकोनॉमी की मिड-स्टेज ग्रोथ में एनर्जी और बैंकिंग इंडस्ट्रीज आती हैं। कोटक एमएफ का मानना है कि अभी इकोनॉमी इसी साइकिल (मिड-स्टेज ग्रोथ) में है।
इकोनॉमी में जब गिरावट की स्थिति बनती है तो ज्यादा कैश फ्री कैश और कैश-रिच कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहता है। इनमें एफएमसीजी, आईटी और फार्मास्युटिकल्स जैसे सेक्टर की कंपनियां आती हैं।
कोटक एमएफ के सीनियर एग्जिक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट और फंड मैनेजर (इक्विटी) पंकज टिबरेवाल ने कहा, "यह फंड टॉप-डाउन और बॉटम-अप एप्रोच का इस्तेमाल करेगा। हम ऐसे सेक्टर्स की पहचान करने की कोशिश करेंगे, जिनके किसी खास बिजनेस साइकिल के फेज में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना होगी। उसके बाद हम उस सेक्टर की मजबूत कंपनियों की पहचान करेंगे।"
स्टॉक सेलेक्शन और सेक्टर रोटेशन बिजनेस साइकिल पर निर्भर करेगा। टिबरेवाल ने कहा कि अक्सर एक बिजनेस साइकिल में ये फेज एक साथ चलते हैं। यही वजह है कि यह फंड अपने पैसे का निवेश कई सेक्टर में करेगा।
बिजनेस साइकिल में बदलाव बहुत तेजी से होता है। कई बार यह साइकिल थोड़े समय के लिए होती है। इसलिए फंड मैनेज्स को छोटी अवधि में बाजार के उतार-चढ़ाव से निपटना होगा। उसे बिजनेस साइकिल के कुल आउटलुक पर फोकस बनाए रखना होगा।
टिबरेवाल का ट्रैक रिकॉर्ड भरोसेमंद रहा है। हालांकि, बिजनेस साइकिल थीम पर आधारित फंड्स म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अपेक्षाकृत नए हैं। इस कैटेगरी के सिर्फ कुछ फंड मार्केट में उपलब्ध हैं। बिजनेस साइकिल फंड की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि फंड मैनेजर बिजनेस साइकिल में बदलाव का फायदा उठाने के लिए सेक्टरों में कब एंट्री और एग्जिट करता है।