वैल्यू फंड्स (Value Funds) को लेकर पिछले डेढ़ सालों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। 2020 से पहले तक बाजारों में तेजी का फायदा सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों के समूह तक ही दिखता था। हालांकि पिछले 12-18 महीनों से मार्केट में ब्रॉड रैली देखी जा रही है। यानी कि सभी सेक्टर्स और सेगमेंट के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है। इसके चलते लंबे समय आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर शेयरों की कीमत में कई गुना की बढ़ोतरी देखी गई। इन सबसे चलते वैल्यू फंड्स में भी बहार लौट गई है।
अधिकतर वैल्यू फंड्स में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की भरमार है। एक्सपर्ट्स इन स्टॉक में लंबी अवधि या कम से कम 7 साल का समय लेकर निवेश की सलाह देते हैं। ये फंड्स स्टॉक को चुनने के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE), प्राइस-टू-बुक (P/B), रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और दूसरे ऐसे मापदंडों का प्रयोग करते हैं। आइए इस सेक्टर के टॉप-5 फंड्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस साल 44 से 64 पर्सेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है।
SBI कॉन्ट्रा पिछले एक साल में 58.3 फीसदी रिटर्न के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यह स्कीम जुलाई 1999 से चली आ रही है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड वैल्यू स्टॉक्स पर दांव लगाने का है। इसने अपने एसेट्स का 55 फीसदी हिस्सा मिड और स्मॉल-कैप में निवेश किया है और बाकी का हिस्सा लॉर्ज कैप शेयरों में है। यह अलग-अलग शेयरों के अलग-अलग रणनीति अपनाता है, जिसके जरिए यह जोखिम को कम करता है। यह फंड 3,106 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है, और इसका एक्सपेंश रेशियो फीस 1.47 फीसदी है।
Templeton India Value Fund
टेम्पलटन इंडिया वैल्यू ने पिछले एक साल में 51.9 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड को शुरु हुए करीब 25 साल से अधिक समय हो गया है। इस कैटेगरी की अन्य स्कीमों के उलट यह इकलौत फंड है, जिसमें लॉर्ज कैप शेयरों (74 फीसदी) की अधिकता है। फंड का चुनिंदा शेयरों में एक्सपोजर काफी अधिक है। यह 621 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है और इसका एक्सपेंस रेशियो फीस 1.64 फीसदी है।
निप्पॉन इंडिया वैल्यू पिछले एक साल में 46 प्रतिशत रिटर्न के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। यह अपने पोर्टफोलियो का लगभग 65 फीसदी हिस्सा मिड व स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है। पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का दबदबा है। हालांकि इसके साथ कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर और एनर्जी स्टॉक भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह फंड 4,368 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है और इसका एक्सपेंस रेशियो 1.32 फीसदी है।
L&T इंडिया वैल्यू ने पिछले एक साल में 44.4 फीसदी रिटर्न दिया है। यह स्कीम लार्ज कैप (54 फीसदी), और मिड व स्मॉल कैप (46 फीसदी) के बीच कुछ हद तक संतुलन बनाए रखती है। इसके पोर्टफोलियो में शामिल कुछ टॉप स्टॉक्स निफ्टी बास्केट के हैं। यह फंड 8,009 करोड़ रुपये के एसेट को मैनेज करती है और 0.86 फीसदी शुल्क एक्सपेंस रेशियो के लिए में लेता है।