Mutual Fund : बदले हालात में एमएफ स्कीम्स के फेवरेट बने ऑटो स्टॉक्स, जानिए टॉप 5 शेयर

ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में निवेश करने वाली अकेली स्कीम्स यूटीआई ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड की नेट एसेट वैल्यू (NAV) में मजबूती दर्ज की गई और पिछले 12 महीनों के दौरान अन्य सभी इक्विटी फंड कैटेगरीज की तुलना में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
सुआशीष डायमंड्स लिमिटेड के सीएफओ तेजपाल जैन ने कहा, बीते साल ऑटो सेक्टर पर दबाव रहा और मेटल्स की ऊंची कीमतों का पूरा सेक्टर पर असर दिखा। मार्च में जब मार्केट में कमजोरी आई तो सेक्टर को विभिन्न फैक्टर्स के चलते सपोर्ट मिला

Auto stocks : ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों के पिछले कुछ महीनों के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है और मजबूत डिमांड आउटलुक के दम पर बीएसई ऑटो इंडेक्स 22 जुलाई को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में निवेश करने वाली अकेली स्कीम्स यूटीआई ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड की नेट एसेट वैल्यू (NAV) में मजबूती दर्ज की गई और पिछले 12 महीनों के दौरान अन्य सभी इक्विटी फंड कैटेगरीज की तुलना में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस प्रदर्शन के लिए एक्सपर्ट्स ग्लोबल और डॉमेस्टिक फैक्टर्स को श्रेय देते हैं। सुआशीष डायमंड्स लिमिटेड के सीएफओ और इनवेस्टमेंट हेड तेजपाल जैन ने कहा, बीते साल ऑटो सेक्टर पर दबाव रहा और मेटल्स की ऊंची कीमतों का पूरा सेक्टर पर असर दिखा। मार्च में जब मार्केट में कमजोरी आई तो सेक्टर को विभिन्न फैक्टर्स के चलते सपोर्ट मिला। हम यहां उन ऑटो स्टॉक्स का उल्लेख कर रहे हैं, जिन्हें पिछले तीन महीनों में प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)


इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीम्स :65

स्टॉक को होल्ड करने वाली कुल स्कीम्स : 193

पिछले तीन महीनों के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में यूनियन वैल्यू डिस्कवरी, एसबीआई मैग्नम इक्विटी ईएसजी, इनवेस्को इंडिया फ्लेक्सी कैप, पीजीआईएम इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज और एक्सिस ग्रोथ ऑप फंड ने निवेश किया है।

Multibagger Stocks: इन 17 स्टॉक्स ने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों में कराई जबरदस्त कमाई, आइए डालते हैं इनपर एक नजर

Maruti Suzuki India

इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीम्स : 37

स्टॉक को होल्ड करने वाली कुल स्कीम्स : 240

ICICI Pru Retirement Fund-Hybrid Aggressive, ICICI Pru Child Care Fund-Gift, Nippon India Quant, L&T Equity Savings, Sundaram Focused Fund and Axis Bluechip Fund ने पिछले तीन महीनों के दौरान भारत की सबसे बड़ी कारमेकर के शेयर खरीदे हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company)

इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीम्स : 28

स्टॉक को होल्ड करने वाली कुल स्कीम्स : 94

SBI Multicap, JM Focused, IIFL Quant, PGIM India Small Cap, Mahindra Manulife Top 250 Nivesh Yojana और Franklin India Opportunities Fund ने हाल में टीवीसी मोटर के शेयर खरीदे हैं।

स्टॉक स्प्लिट के बाद Tata Steel में 5% की रैली, क्या खरीदारी के लिए बना मौका?

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीम्स : 23

स्टॉक को होल्ड करने वाली कुल स्कीम्स : 163

Taurus Infrastructure, DSP Top 100 Equity, Franklin India Bluechip, IDFC Multi Cap, Nippon India Growth और Aditya Birla SL Tax Plan ने पिछले तीन महीनों के दौरान इस शेयर में निवेश किया है।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)

इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीम्स : 21

स्टॉक को होल्ड करने वाली कुल स्कीम्स : 86

SBI Consumption Opp, Mahindra Manulife Rural Bharat and Consumption Yojana, Nippon India Flexi Cap, Tata India Consumer, ICICI Pru MNC और Tata Focused Equity Fund ने हाल में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में निवेश किया है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।