Get App

Mutual Fund News: शेयर वाली स्कीमों में 23% बढ़ा निवेश, लगातार 36वें महीने निवेशकों ने दिखाया जोश

Mutual Fund News: पिछले महीने फरवरी में ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश 23 फीसदी उछलकर 26,865.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका खुलासा म्यूचुअल फंड्स की बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ो से हुआ है। मार्च 2021 के बाद से यह लगातार 36वां महीना रहा, जब इक्विटी फंड्स में निकासी से अधिक निवेश हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 12:59 PM
Mutual Fund News: शेयर वाली स्कीमों में 23% बढ़ा निवेश, लगातार 36वें महीने निवेशकों ने दिखाया जोश
ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीमों में पिछले महीने 1.19 लाख करोड़ रुपये का नेट निवेश आया जबकि जनवरी 2024 में यह आंकड़ा 1.23 लाख करोड़ रुपये पर था।

Mutual Fund News: पिछले महीने फरवरी में ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश 23 फीसदी उछलकर 26,865.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका खुलासा म्यूचुअल फंड्स की बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ो से हुआ है। मार्च 2021 के बाद से यह लगातार 36वां महीना रहा, जब इक्विटी फंड्स में निकासी से अधिक निवेश हुआ है। खास बात ये है कि स्मॉल कैप और मिडकैप फंड्स में भी पिछले महीने तगड़ा निवेश आया, जबकि बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन दोनों में रिस्क बढ़ने का खतरा नजर आ रहा है। मिडकैप फंड्स में पिछले महीने निवेश 12 फीसदी गिरा है लेकिन अभी भी यह 1808 करोड़ रुपये के हेल्दी लेवल पर है जबकि स्मॉलकैप फंड्स में निवेश 10 फीसदी गिर गया फिर भी यह 2922 करोड़ रुपये के लेवल पर है।

SEBI ने किस बात को लेकर जताई चिंता

पिछले महीने के आखिरी में सेबी ने मिडकैप और स्मॉलकैप में रिस्क बढ़ने के खतरे की आशंका जताई। सेबी के म्यूचुअल फंडों को निर्देश दिया कि वे अपने स्मॉल कैप और मिडकैप फंड्स पोर्टफोलियो की गहराई से स्टडी करें और पता लगाएं कि वे कितने लिक्विड हैं। इसके अलावा सेबी ने म्यूचुअल फंडों को यह भी पता लगाने का निर्देश दिया कि वे अपने बेंचमार्क की तुलना में कितने वोलेटाइल हैं।

निवेशकों ने कहां कितना डाला पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें