Get App

Mutual Fund News: 30 महीने में पहली बार गिरा स्मॉलकैप फंड में निवेश, अब यहां लगा रहे निवेशक पैसे

Mutual Fund News: 30 महीने में पहली बार मार्च में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों में निवेशकों ने निवेश से अधिक निकासी की। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने जब से इस सेगमेंट से जुड़ी चिंताएं जताई हैं, निवेशक काफी सावधान हो गए हैं। इसी वजह से मार्च में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 16 फीसदी गिरकर 22,633 करोड़ रुपये पर आ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 4:54 PM
Mutual Fund News: 30 महीने में पहली बार गिरा स्मॉलकैप फंड में निवेश, अब यहां लगा रहे निवेशक पैसे
स्मॉलकैप फंडों में फरवरी में 2,922.45 करोड़ रुपये के नेट इनफ्लो के मुकाबले मार्च में 94 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दिखा।

Mutual Fund News: 30 महीने में पहली बार मार्च में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों में निवेशकों ने निवेश से अधिक निकासी की। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने जब से इस सेगमेंट से जुड़ी चिंताएं जताई हैं, निवेशक काफी सावधान हो गए हैं। इसी वजह से मार्च में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 16 फीसदी गिरकर 22,633 करोड़ रुपये पर आ गया। ये आंकड़े म्यूचुअल फंड बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने आज 10 अप्रैल को जारी किए हैं। हालांकि इक्विटी फंड्स में निवेश लगातार 37वें महीने पॉजिटिव जोन में बना हुआ है।

SEBI ने सभी म्यूचुअल फंडों के दिए थे अहम निर्देश

बाजार नियामक सेबी ने 27-28 फरवरी को सभी म्यूचुअल फंड्स को निर्देश दिया था कि वे अपने स्मॉल और मिडकैप फंड पोर्टफोलियो का परीक्षण कर यह चेक करें कि अपने बेंचमार्क की तुलना में वे कितने लिक्विड और वोलेटाइल हैं। सेबी ने इसे लेकर सभी फंड हाउसों को स्ट्रेस टेस्ट करने को कहा ताकि यह सामने आ सके कि स्मॉल और मिडकैप पोर्टफोलियो की 50 फीसदी और 25 फीसदी हिस्सेदारी को लिक्विडेट करने में कितना समय लगेगा। पहले स्ट्रेस टेस्ट का जो रिजल्ट 15 मार्च के आस-पास आया था, उसमें सामने आया था कि मार्केट में भगदड की स्थिति में मिडकैप फंड्स का 50 फीसदी लिक्विडेट करने में 6 दिन और स्मॉलकैप फंड्स का 50 फीसदी हिस्सा लिक्विडेट करने में 14 दिन लगेंगे।

लॉर्जकैप फंडों में बढ़ा निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें