Hinduja Group की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, इनवेस्को के साथ हुआ यह सौदा

Mutual Fund News: हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) अब म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में प्रवेश कर रहा है। ग्रुप के इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IndusInd International Holdings Limited-IIHL) ने इसका ऐलान कर दिया है। आईआईएचएल ने अमेरिका की इनवेस्को (Invesco) की भारतीय इकाई इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है। इनवेस्को म्यूचुअल फंड देश का 17वां सबसे बड़ा फंड हाउस है

अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
देश के फाइनेंशियल इकोसिस्टम में हिंदुजा ग्रुप तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

Mutual Fund News: हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) अब म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में प्रवेश कर रहा है। ग्रुप के इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IndusInd International Holdings Limited-IIHL) ने इसका ऐलान कर दिया है। आईआईएचएल ने अमेरिका की इनवेस्को (Invesco) की भारतीय इकाई इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है। इनवेस्को म्यूचुअल फंड देश का 17वां सबसे बड़ा फंड हाउस है। मार्च 2024 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 74300 करोड़ रुपए के पार है। इनवेस्को के मुताबिक इसकी भारतीय इकाई म्यूचुअल फंड स्कीमों और ऑफशोर एडवाइजरीज के जरिए करीब 85400 करोड़ रुपये मैनेज करती है। इसका 13 फीसदी AUM एक्टिव इक्विटी स्कीमों का है।

IIHL और Invesco ने बनाया ज्वाइंट वेंचर

आईआईएचएल और इनवेस्को ने ज्वाइंट वेंचर बनाया है। इस ज्वाइंट वेंचर में इनवेस्को की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी। ये दोनों कंपनियां इस फंड हाउस की स्पांसर होगी। प्रेस रिलीज के मुताबिक अभी इस सौदे को नियामकीय मंजूरी लेनी बाकी है। रिलीज के मुताबिक दोनों मिलकर अपनी खूबियों से ज्वाइंट वेंचर को मजबूती देंगे। इनवेस्को के पोर्टफोलियो में वैश्विक प्रोडक्ट्स हैं और प्रोसेसेज हैं तो दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक की प्रमोटर एंटिटी IIHL के पास देश भर में 4.5 करोड़ ग्राहकों का आधार और 11 हजार से अधिक टच प्वाइंट्स हैं।


Hinduja Group तेजी से कर रहा अपना विस्तार

देश के फाइनेंशियल इकोसिस्टम में हिंदुजा ग्रुप तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। अभी कुछ समय पहले इसने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए सफल बोली पेश की। यह लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस, ब्रोकिंग और एसेट रीकंस्ट्रक्शन जैसे सेगमेंट की वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही कंपनियों को खरीद लिया। अब इसने इनवेस्को की भारतीय इकाई के लिए भी डील की है।

बार-बार KYC से परेशान Kotak AMC के एमडी नीलेश शाह, SEBI से किया यह अनुरोध

Intel vs Nvidia: इंटेल ने नए एआई एक्सीलेरेटर को किया पेश, अभी किसका पलड़ा है भारी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।