म्यूचुअल फंडों ने फरवरी महीने में 8 नए शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है जबकि 5 शेयरों को बाहर किया है। म्यूचुअल फंडों की शॉपिंग लिस्ट में जुड़ने वाले शेयरों में मान्यवर भी शामिल रहा है। गौरतलब है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने म्यूचुअल फंड की बड़ी हिस्सेदारी होती है। जिस समय देश में एफआईआई बड़ी मात्रा में बिकवाली करते दिखे हैं उस समय घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजारों में अच्छी खरीदारी की है। जिसके चलते बाजार में कोई बहुत बड़ी गिरावट नहीं आने पाई है।
