Get App

Mutual Funds ने नवंबर में बढ़-चढ़कर IPO पर लगाए दांव, जानिए क्यों सेकेंडरी मार्केट से हुए दूर

Mutual funds : नवंबर में नई लिस्टेड कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स (Mutual funds) की होल्डिंग की वैल्यू 3,300 करोड़ रुपये रही, जबकि सेकेंडरी मार्केट में उन्होंने 1,700 करोड़ रुपये का निवेश किया। नवंबर में लगभग नौ IPO की लिस्टिंग देखने को मिलीं। यह 2022 के किसी महीने में सबसे ज्यादा लिस्टिंग थीं और बीते 11 साल में चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा था

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 3:33 PM
Mutual Funds ने नवंबर में बढ़-चढ़कर IPO पर लगाए दांव, जानिए क्यों सेकेंडरी मार्केट से हुए दूर
पिछले महीने के अंत में, म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग की वैल्यू ग्लोबल हेल्थ (Global Health) में सबसे ज्यादा 980 करोड़ रुपये थी

Mutual funds : इंडेक्स के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के साथ, सेंकेंडरी मार्केट में खासा जोश देखने को मिल रहा है। हालांकि, नवंबर में इसका पॉजिटिव असर प्राइमरी मार्केट पर भी दिखा। इस महीने में लगभग नौ लिस्टिंग देखने को मिलीं। ग्रांथ थ्रॉनटन (Grant Thronton) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह 2022 के किसी महीने में सबसे ज्यादा लिस्टिंग थीं और बीते 11 साल में चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा था। हालांकि, बीते साल यानी 2021 की तुलना में प्राइमरी मार्केट खासा पीछे रहा है। 2022 में अभी तक 32 IPO आ चुके हैं और 7.6 अरब डॉलर जुटाए गए हैं। इसकी तुलना में 2021 में 53 आईपीओ के जरिये 15.4 अरब डॉलर जुटाए गए थे।

सभी नौ आईपीओ में म्यूचुअल फंड्स में किया निवेश

जब सेकेंडरी मार्केट में तेजी बनी हुई थी, आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स ने खासी दिलचस्पी दिखाई। लेकिन इस बार म्यूचुअल फंड भी आगे आए और इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने सभी नौ आईपीओ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें