Mutual Funds: अक्टूबर महीने में घरेलू म्यूचुअल फंडों ने मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में सबसे अधिक बीएसई (BSE), डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Tech) और नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Tech) के शेयर खरीदे हैं। म्यूचुअल फंडों ने इस दौरान बीएसई के 30 लाख शेयर, डिक्सन टेक के 11 लाख और नजारा टेक के 58 लाख शेयर जोड़े हैं। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के जुटाए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
