Microcap Stocks: म्यूचुअल फंड्स ने मई में खरीदे ये 11 माइक्रो-कैप शेयर, आप भी कर सकते हैं कमाई
AMFI के मार्केट कैप रैंक के मुताबिक, 500वें स्थान से नीचे रैंक वाले स्टॉक को माइक्रो-कैप माना जाता है। माइक्रो-कैप स्टॉक काफी जोखिम भरे होते हैं, लेकिन इनमें अधिक रिटर्न देने की क्षमता भी होती है। फंड मैनेजर कई तरह के मापदंडों के आधार पर माइक्रो-कैप स्टॉक चुनते हैं
निफ्टी माइक्रोकैप 250 TRI ने पिछले 10 दिनों में 14% का रिटर्न दिया है
MicroCap Stocks: शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव के बावजूद, माइक्रो-कैप शेयरों ने तेजी का सफर जारी रखा है। लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन यानी 4 जून को निफ्टी माइक्रोकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) एक झटके में 7 फीसदी गिर गया था। हालांकि इसके बाद इसने तेजी से रिकवरी की और लगभग सभी प्रमुख इंडेक्सों से बेहतर रिटर्न दिया है। पिछले 10 दिनों में निफ्टी माइक्रोकैप 250 TRI में 14 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इसके मुकाबले निफ्टी 50 TRI, निफ्टी मिडकैप 150 TRI, निफ्टी स्मॉलकैप 250 TRI ने क्रमशः 7 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
बता दें कि AMFI के मार्केट कैप रैंक के मुताबिक, 500वें स्थान से नीचे रैंक वाले स्टॉक को माइक्रो-कैप माना जाता है। माइक्रो-कैप स्टॉक काफी जोखिम भरे होते हैं, लेकिन इनमें अधिक रिटर्न देने की क्षमता भी होती है। फंड मैनेजर कई तरह के मापदंडों के आधार पर माइक्रो-कैप स्टॉक चुनते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही माइक्रो-कैप स्टॉक बता रहे हैं, जिन्हें फंड मैनजरों ने मई महीने के दौरान खरीदा है। ((डेटा 30 मई तक है और स्रोत ACEMF है)
1. ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions)
स्टॉक को हाल ही में पोर्टफोलियो में जोड़ने वाले एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों की संख्या: 27
स्टॉक को रखने वाले कुल एक्टिव MF स्कीमों की संख्या: 27
AMFI मार्केट-कैप रैंक: हाल ही में सूचीबद्ध
2. एएमआई ऑर्गेनिक्स (AMI Organics)
स्टॉक को हाल ही में पोर्टफोलियो में जोड़ने वाले एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों की संख्या: 7
स्टॉक को रखने वाले कुल एक्टिव MF स्कीमों की संख्या: 20