Mutual Funds के फेवरेट हैं ये 10 लॉर्ज-कैप स्टॉक्स, एक साल में दिया 400% तक रिटर्न

Large-cap stocks को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन अगर आपक ध्यान से चुनें तो इनमें से कई मल्टीबैगर बनने का दम भी रखते हैं

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 2:05 PM
स्टॉक मार्केट में चुनिंदा लार्ज-कैप स्टॉक्स का प्रदर्शन शानदार रहा है

Large-cap stocks : मार्च, 2020 के निचले स्तरों से शानदार रैली के बाद, भारतीय स्टॉक मार्केट में पिछले एक महीने से गिरावट का रुझान है। हालांकि, चुनिंदा लार्ज-कैप स्टॉक्स (large-cap stocks) का प्रदर्शन शानदार रहा है और इनवेस्टर्स को इनमें खासा फायदा हुआ है। हम यहां ऐसे म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में शामिल टॉप 10 लॉर्ज कैप स्टॉक्स की लिस्ट दे रह हैं, जिन्होंने बीते एक साल में 400 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। यह डाटा एएमएफआई (AMFI) के मार्केट कैप क्लासिफिकेशन पर आधारित है।

1. अडानी टोटल गैस

30 नवंबर, 2021 तक इसमें इसमें म्यूचुअल फंड (एमएफ) का इनवेस्टमेंट 38 करोड़ रुपये था। यह स्टॉक मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 100 ईटीएफ, आईआईएफएल क्वैंट फंड और निप्पॉन इंडिया निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड के पोर्टफोलियो में शामिल है।

2. अडानी ट्रांसमिशन लि.


इस स्टॉक में एमएफ के इनवेस्टमेंट की वैल्यू 263 करोड़ रुपये है। अडानी ट्रांसमिशन निफ्टी नेक्स्ट 50 का एक अहम स्टॉक है और इसीलिए इंडेक्स पर नजर रखने वाले इंडेक्स फंडों और ईटीएफ का हिस्सा है। क्वैंट ईएसजी इक्विटी, एसबीआई मल्टी एसेट अलोकेशन और आईटीआई स्मॉल कैप फंड जैसे एक्टिव फंडों ने इस स्टॉक में खासा निवेश किया है।

3. अडानी एंटरप्राइजेज

एमएफ के पास इसके 1,258 करोड़ रुपये के शेयर हैं। क्वैंट एएमसी की स्कीम्स का इस शेयर में खासा निवेश है। इसमें पैसा लगाने वाली अन्य स्कीम्स में पीजाआईएम इंडिया इक्विटी सेविंग्स, यूटीआई निफ्टी 200 मूमेंटम 30 इंडेक्स फंड और आदित्य बिड़ला एसएल इक्विटी सेविंग्स फंड शामिल हैं।

ताजा लिस्ट हुई कंपनियों पर नवंबर में म्यूचुअल फंड्स रहे मेहरबान, आइए डालें एक नजर

4. टाटा स्टील

30 नवंबर, 2021 तक इस स्टॉक में एमएफ के इनवेस्टमेंट की वैल्यू 10,563 करोड़ रुपये थी। डीएसपी नैचुरल रिस. एंड न्यू एनर्जी, एसबीआई मैग्नम कॉमा, टाटा रिसोर्सेज एंड एनर्जी, आईसीआईसीआई प्रू कमोडिटीज और आदित्य बिड़ला एसएल इक्विटी फंड का इस स्टॉक में खासा निवेश है।

5. टाटा मोटर्स

30 नवंबर, 2021 तक इस स्टॉक में एमएफ का 9,415 करोड़ रुपये का निवेश था। यह स्टॉक यूटीआई ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक फंड, एक्सिस वैल्यू फंड और यूटीआई निफ्टी 200 मूमेंटम 30 इंडेक्स फंड के पोर्टफोलियो में शामिल है।

6. वेदांता लि.

इस स्टॉक में एमएफ के इनवेस्टमेंट की वैल्यू 1,262 करोड़ रुपये है। क्वैंट एएमसी की स्कीम्स का इस स्टॉक में खासा निवेश है। इस स्टॉक के लिए अलोकेशन करने वाली अन्य स्कीम्स में आईसीआईसीआई प्रू कमोडिटीज फंड, यूटीआई निफ्टी 200 मूमेंटम 30 इंडेक्स फंड और टाटा रिसोर्सेज एंड एनर्जी फंड शामिल हैं।

क्या वैल्यू फंड में करना चाहते है निवेश, यहां हम आपको दे रहे हैं ऐसे 5 स्कीमों की सूची जिन्होंने 1 साल में दिया है 44-64% का रिटर्न

7. लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक

इस स्टॉक में एमएफ का एक्सपोजर 4,778 करोड़ रुपये का है। निफ्टी आईटी और बीएसई आईटी ईटीएफ के अलावा, आदित्य बिड़ला एसएल ईएसजी, आदित्या बिड़ला एसएल डिविडेंड यील्ड फंड और यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड का इस स्टॉक में एक्सपोजर है।

8. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.

एमएफ का इस स्टॉक में 929 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट है। आईसीआईसीआई प्रू कमोडिटीज फंड, आदित्य बिड़ला एसएल इक्विटी सेविंग्स फंड, एसबीआई पीएसयू फंड, कोटक इक्विटी सेविंग्स फंड और इनवेस्को इंडिया पीएसयू इक्विटी फंड ने स्टॉक में खासा निवेश कर रखा है।

9. बजाज फिनसर्व लि.

30 नवंबर, 2021 तक एमएफ के इस स्टॉक में निवेश की वैल्यू 9,665 करोड़ रुपये थी। इस एनबीएफसी को सुंदरम फिन सर्व ऑप, जेएम फ्लेक्सीकैप और आदित्य बिड़ला एसएल बैंकिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज फंड ने तरजीह दी है।

10. डीएलएफ लि.

एमएफ के पास इसके 1,735 करोड़ रुपये के स्टॉक हैं। आईडीबीआई इक्विटी सेविंग्स, एलएंडटी बैलेंस्ड एडवांटेज, टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर, आईडीबीआई फ्लेक्सी कैप और आदित्य बिड़ला एसएल प्योर वैल्यू फंड के पास इस स्टॉक की 2 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।