Midcap favourites of fund managers : मिडकैप स्टॉक्स (midcap stocks) के लिए वर्ष 2022 मिलाजुला साबित हुआ। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स (Nifty Midcap 150 index) की बास्केट के सिर्फ 66 शेयरों ने बीते साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। 2022 की पहली छमाही में गिरावट के बाद, घरेलू इक्विटी मार्केट ने दूसरी छमाही में अच्छी तेजी तर्ज की। बाजार को घरेलू पूंजी के प्रवाह से खासा सपोर्ट मिला। बीते साल, Nifty 50-TRI 6 फीसदी चढ़ा, वहीं Nifty Midcap 150-TRI ने 4 फीसदी मजबूती दर्ज की। यहां सक्रिय फंड मैनेजर्स की होल्डिंग में शामिल मिडकैप स्टॉक्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्होंने 2022 में 124 फीसदी रिटर्न दिया है। (डेटा का स्रोत : ACEMF, पोर्टफोलियो का डेटा 30 नवंबर, 2022 का है)
