Get App

Mutual Funds Schemes Performance | लार्ज-कैप की 82 फीसदी स्कीमों ने दिए बेंचमार्क से कम रिटर्न : SPIVA Report

31 दिसंबर, 2021 को खत्म साल में आधा से ज्यादा लार्ज-कैप इक्विटी स्कीमों का रिटर्न एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स (S&P BSE 100 Index) से कम रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 10:08 AM
Mutual Funds Schemes Performance | लार्ज-कैप की 82 फीसदी स्कीमों ने दिए बेंचमार्क से कम रिटर्न : SPIVA Report
मिड और स्मॉल-कैप स्कीमों ने भी अपने इनवेस्टर्स को निराश किया है। एक साल में ऐसी 50 फीसदी स्कीमों का प्रदर्शन बेंचमार्क (S&P BSE 400 MidSmallCap Index) के मुकाबले कम रहा।

म्यूचुअल फंड्स की इक्विटी स्कीमें (Equity Schemes of Mutual Fund) रिटर्न देने में पिछड़ रही हैं। कई इक्विटी स्कीमों ने अपने बेंचमार्क से कम रिटर्न दिए हैं। S&P Indices Versus Active Funds (SPIVA) India Scorecard (2021) से यह जानकारी मिली है। 31 दिसंबर, 2021 को खत्म साल में आधा से ज्यादा लार्ज-कैप इक्विटी स्कीमों का रिटर्न एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स (S&P BSE 100 Index) से कम रहा है।

पांच साल में 82 फीसदी लार्ज-कैप इक्विटी स्कीमें रिटर्न देने में एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स से पिछड़ गईं। SPIVA ने इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीमों (ELSS) के परफॉर्मेंस का भी विश्लेषण किया है। उसने बताया है कि एक साल में एक्विटवली मैनेज्ड 26.8 फीसदी ईएलएसएस स्कीम का प्रदर्शन बीएसई 100 इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा। अगर 5 साल में देखें तो 79 फीसदी ईएसएसएस ने बीएसई 100 इंडेक्स से कम रिटर्न दिए हैं। ELSS म्यूचुअल फंड्स की उन स्कीमों को कहते हैं, जिनमें इनवेस्टमेंट पर टैक्स-छूट मिलती है। यह स्कीम इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स-छूट वाले निवेश के विकल्पों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : चीन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानिए और क्या किए ऐलान

मिड और स्मॉल-कैप स्कीमों ने अपने इनवेस्टर्स को और ज्यादा निराश किया है। एक साल में ऐसी 50 फीसदी स्कीमों का प्रदर्शन बेंचमार्क (S&P BSE 400 MidSmallCap Index) के मुकाबले कम रहा। पांच साल में 58 फीसदी स्कीमों ने बीएसई 400 मिडस्मॉलकैप इंडेक्स के मुकाबले कम रिटर्न दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें