Mutual funds: ग्लोबल इकोनॉमी के कोरोना और महंगाई के दबाव के दौर से गुजरने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मे अपने निवेशकों को 2021 में शानदार रिटर्न दिया है। इस इक्विटी इन्वेस्टमेंट की सूची में म्यूचुअल फंडों के जरिए इक्विटी में किया गया निवेश भी शामिल है। पिछले 2.5 साल में Motilal Oswal Nifty Smallcap 250 Index Fund Direct Growth plan ने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया।
