Get App

इन म्यूचुअल फंड्स ने Nvidia के शेयरों में लगाया ₹1,699 करोड़, क्या आप भी करते हैं इनमें SIP?

Nvidia Shares: एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों ने हाल के सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और इसके शेयरों की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसका फायदा उठाने में भारतीय म्यूचुअल फंड भी पीछे नहीं हैं। ACE MF और फिजडम रिसर्च के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय म्यूचुअल फंडों ने Nvidia के शेयरों में 1,699 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया हुआ है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2024 पर 12:22 PM
इन म्यूचुअल फंड्स ने Nvidia के शेयरों में लगाया ₹1,699 करोड़, क्या आप भी करते हैं इनमें SIP?
Nvidia के शेयरों की कीमत गुरुवार को 1,000 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) को पार कर गई

Nvidia Shares: एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों ने हाल के सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और इसके शेयरों की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसका फायदा उठाने में भारतीय म्यूचुअल फंड भी पीछे नहीं हैं। ACE MF और फिजडम रिसर्च के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय म्यूचुअल फंडों ने Nvidia के शेयरों में 1,699 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया हुआ है। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब Nvidia के शेयरों की कीमत आज पहली बार 1,000 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) को पार कर गई है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल इसके मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई है।

एनवीडिया के नतीजे बाजार के अनुमानों से अधिक रहे। इसके अलावा कंपनी 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट और तिमाही डिविडेंड में 150% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी का डिविडेंड अब 10 सेंट्स प्रति शेयर है।

Nvidia के शेयर में किस भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने कितना निवेश किया है, इसे आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-

म्यूचुअल फंड का नाम एनवीडिया में किया निवेश (₹ करोड़ में)
मोतीलाल ओसवाल एमएफ ₹439 करोड़
मिराए एमएफ ₹280 करोड़
फ्रैंकलिन एमएफ ₹201 करोड़
एक्सिस एमएफ ₹169 करोड़
कोटक एमएफ ₹143 करोड़
एडलवाइस एमएफ ₹88 करोड़
PGIM इंडिया एमएफ ₹82 करोड़
नवी एमएफ ₹80 करोड़
ICICI प्रूडेंशियल एमएफ ₹48 करोड़
एसबीआई एमएफ ₹42 करोड़
डीएसपी एमएफ ₹35 करोड़
HDFC एमएफ ₹32 करोड़
आदित्य बिड़ला एमएफ ₹25 करोड़
Invesco MF ₹21 करोड़
बंधन एमएफ ₹14 करोड़
कुल ₹1,699 करोड़

एनवीडिया के शेयरों में निवेश करने वाली कुछ प्रमुख म्यूचुअल फंड्स के स्कीमों के नाम नीचे दिए गए हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें