Mutual Fund : वर्ष 2019 में टैक्स सेविंग फंड्स के साथ म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) डिस्ट्रीब्यूशन में उतरने वाली फोनपे (PhonePe) वर्तमान में देश की 20 से ज्यादा लीडिंग म्यूचुअल फंड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के जरिये हर तरह के म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। दरअसल, फोनपे ने म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट के प्रोसेस को सरल बना दिया है और इनवेस्टर्स को ऐसे आसान इनवेस्टमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराए हैं, जिनसे उन्हें सोच समझकर फैसले लेने में मदद मिलती है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में उसके इनवेस्टर्स टियर 2 और टियर 3 शहरों से आते हैं। हम यहां फोनपे के इनवेस्टमेंट को आसान बनाने वाले 5 फीचर्स बता रहे हैं...
1. पूरी तरह पेपरलेस इनवेस्टमेंट प्रोसेस
इनवेस्टर्स के लिए निवेश शुरू करने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक केवाईसी, परचेज, नॉमिनेशन आदि से जुड़ी विभिन्न इनवेस्टमेंट प्रोसेस के लिए फिजिकिल डॉक्युमेंटेशन है। जब आप फोनपे पर म्युचुअल फंड में इनवेस्ट करते हैं, तो केवाईसी से इनवेस्टमेंट तक का प्रॉसेस पूरी तरह पेपरलेस होता है। इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं।
2. एसआईपी का आसान सेट-अप
एसआईपी (SIP) देश में इनवेस्टमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका है और वास्तव में इनवेस्टर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैल्थ खड़ी करने का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, पारम्परिक रूप से एक एसआईपी शुरू करना न सिर्फ मुश्किल काम है, बल्कि इसमें समय भी काफी लगता है। भारत की पहली यूपीआई बेस्ड एसआईपी लॉन्च करने के साथ ही फोनपे ने एसआईपी शुरू करना बेहद आसान बना दिया है। यूपीआई एसआईपी के साथ एक इनवेस्टर महज 5 सेकंड में एसआईपी रजिस्ट्रेशन (SIP registration) कर सकता है।
3. इनवेस्टमेंट से जुड़ी अच्छी जानकारियों तक आसान पहुंच
ज्यादातर इनवेस्टर्स की म्यूचुअल फंड से जुड़ी जानकारियों तक सीमित पहुंच होती है और उन्हें इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए खासा जूझना पड़ता है। फोनपे इनवेस्टमेंट से जुड़ी अच्छी जानकारियों तक पहुंच आसान बनाती है और इनवेस्टर्स को समझने में आसान एजुकेशनल वीडियो और छोटे आर्टीकिल्स उपलब्ध कराती है। अब टियर 1 की तरह ही छोटे शहरों के इनवेस्टर्स को सूचनाओं और रिसोर्सेज तक पहुंच हासिल ह ।
4. सही फंड सलेक्ट करने में सहायता
विभिन्न विकल्पों को देखते हुए इनवेस्टर्स के लिए एक सही फंड का चयन करने का प्रोसेस खासा लंबा हो सकता है। फोनपे ने इनवेस्टमेंट प्रोसेस में इनवेस्टर्स की मदद करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंडों सुझाने के लिए इन्वेस्टमेंट विजेट्स और व्यवस्थित लिस्ट जैसे विभिन्न फीचर्स तैयार किए हैं। इन फीचर्स के सहारे नए इन्वेस्टर के लिए फैसला लेना आसान हो सकता है।
5. इनवेस्टमेंट्स पर पूरी तरह कंट्रोल
फोनपे के साथ इनवेस्टर्स कभी भी और कहीं भी अपने इनवेस्टमेंट्स देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने इन्वेस्टमेंट्स पर पूरा कंट्रोल मिलता है। इससे इनवेस्टर्स महज कुछ क्लिक से अपने इनवेस्टमेंट के फैसले पर अमल करने में सक्षम हो गए हैं। यह विशेष रूप से उतार-चढ़ाव वाले बाजार में उपयोगी है, जब इनवेस्टर्स के लिए अपने इनवेस्टमेंट से निकलना या पोर्टफोलियो को रिबैलेंस करना चाहते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।