Get App

PhonePe ने Mutual Fund में इनवेस्टमेंट को बनाया आसान, जान लीजिए उसके 5 फीचर

वर्तमान में फोनपे देश की 20 से ज्यादा लीडिंग म्यूचुअल फंड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के जरिये हर तरह के म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2021 पर 1:07 PM
PhonePe ने Mutual Fund में इनवेस्टमेंट को बनाया आसान, जान लीजिए उसके 5 फीचर
फोनपे से म्यूचुअल फंडों में निवेश कुछ मिनटों का काम रह गया है

 

Mutual Fund : वर्ष 2019 में टैक्स सेविंग फंड्स के साथ म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) डिस्ट्रीब्यूशन में उतरने वाली फोनपे (PhonePe) वर्तमान में देश की 20 से ज्यादा लीडिंग म्यूचुअल फंड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के जरिये हर तरह के म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। दरअसल, फोनपे ने म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट के प्रोसेस को सरल बना दिया है और इनवेस्टर्स को ऐसे आसान इनवेस्टमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराए हैं, जिनसे उन्हें सोच समझकर फैसले लेने में मदद मिलती है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में उसके इनवेस्टर्स टियर 2 और टियर 3 शहरों से आते हैं। हम यहां फोनपे के इनवेस्टमेंट को आसान बनाने वाले 5 फीचर्स बता रहे हैं...

1. पूरी तरह पेपरलेस इनवेस्टमेंट प्रोसेस

इनवेस्टर्स के लिए निवेश शुरू करने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक केवाईसी, परचेज, नॉमिनेशन आदि से जुड़ी विभिन्न इनवेस्टमेंट प्रोसेस के लिए फिजिकिल डॉक्युमेंटेशन है। जब आप फोनपे पर म्युचुअल फंड में इनवेस्ट करते हैं, तो केवाईसी से इनवेस्टमेंट तक का प्रॉसेस पूरी तरह पेपरलेस होता है। इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें