PPFAS MF ने राजीव ठक्कर की अगुवाई में मार्च में इन आईटी स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें शेयरों के नाम

निवेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इक्विटी म्युचुअल फंड्स में अब तक सबसे ज्यादा निवेश मार्च में आता हुआ नजर आया है

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 6:56 PM
फंड हाउस द्वारा एक ऑटो और एक फार्मा स्टॉक में भी मार्च महीने में हिस्सेदारी बढ़ाई गई है

पीपीएफएएस म्युचुअल फंड (PPFAS Mutual Fund) में एसोसिएट डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (सीआईओ) राजीव ठक्कर (Rajeev Thakkar) की अगुवाई में फंड मैनेजर्स की टीम ने विप्रो (Wipro) में 60,000 शेयर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) में 40,000 शेयर्स खरीदकर आईटी शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। एडलवाइस की मार्च 2022 की फंड मैनेजर वाइज होल्डिंग्स डेटा के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज या टीसीएस (Tata Consultancy Services or TCS) में 10,000 शेयर्स खरीदकर हिस्सेदारी बढ़ाई है।

मार्च में PPFAS Mutual Fund (MF) द्वारा बड़े पैमाने पर आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, बजाज होल्डिंग्स, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, जायडस लाइफ (ICICI Bank, Power Grid, Axis Bank, Coal India, Bajaj Holdings, Hero MotoCorp, HDFC Bank, Zydus Life) के शेयर खरीदे गये थे। फंड हाउस ने महाराष्ट्र स्कूटर्स (Maharashtra Scooters) और फार्मा स्टॉक सिप्ला (Cipla) में भी हिस्सेदारी बढ़ाई। इस फरवरी 2022 में फंड में शामिल किया गया था। ये जानकारी घरेलू ब्रोकरेज हाउस एडलवाइस के आंकड़ों से पता चली है।

INOX Leisure के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मुंबई में खरीदा आलीशान Quadruplex, जानिये कितनी है कीमत


साल 2022 में अब तक TCS के शेयरों में अब तक लगभग 4% की गिरावट आई है। वहीं इसी अवधि के दौरान HAL के शेयरों में 22% से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस बीच आईटी स्टॉक HCL Tech के शेयर इस साल अब तक 15 फीसदी से ज्यादा फिसल चुके हैं।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक इक्विटी म्युचुअल फंडों ने मार्च में लगातार 13वें महीने में 28,463 करोड़ रुपये का सबसे अधिक निवेश प्राप्त हुआ। यह फरवरी में 19,705 करोड़ के निवेश से काफी अधिक रहा। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में म्युचुअफ फंड्स में कुल निवेश 14,888 करोड़ रुपये और दिसंबर 2021 में 25,077 करोड़ रुपये रहा।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।