INOX Leisure के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मुंबई में खरीदा आलीशान Quadruplex, जानिये कितनी है कीमत

इस क्वाडरप्लेक्स फ्लैट का कुल बिल्ट अप एरिया 10,567 स्क्वायर फिट है और इसमें 12 कार पार्किंग भी शामिल हैं

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 6:19 PM
इस फ्लैट का बाजार भाव करीब 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है और इसको खरीदने के लिए 7.2 करोड़ रुपये स्टैम्प ड्यूटी भरी गई है

आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के निदेशक सिद्धार्थ जैन (Siddharth Jain) ने मुंबई के महंगे इलाकों में से एक वर्ली में एक क्वाडरप्लेक्स फ्लैट (quadruplex flat) 144 करोड़ रुपये में खरीदा है। इंडेक्सटैप (IndexTap) को मिले दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है। मुंबई के डॉ एनी बेसेंट रोड पर रहेजा लीजेंड बिल्डिंग की 42वीं, 43वीं, 44वीं और 46वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों का एक समूह है। दस्तावेजों में कहा गया है कि इस quadruplex flat के विक्रेता रहेजा यूनिवर्सल के आशीष एस रहेजा (Ashish S Raheja of Raheja Universal) हैं।

हालांकि इस संबंध में खरीदार और विक्रेता दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है।

इस फ्लैटों की कुल एग्रीमेंट वैल्यू 144 करोड़ रुपये है और स्टैम्प ड्यूटी का भुगतान 7.2 करोड़ रुपये किया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक 31 मार्च 2022 को इस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन हुआ था। फ्लैट का कुल बिल्ट अप एरिया 10,567 वर्ग फुट है और इसमें 12 कार पार्किंग भी हैं।


स्थानीय ब्रोकरों का कहना है कि इन फ्लैटों का बाजार भाव करीब 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।

ब्रोकर्स ने कहा कि रहेजा लीजेंड रियल एस्टेट कंपनी रहेजा यूनिवर्सल का एक प्रीमियम कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स है। इसमें कुल 47 मंजिलें हैं। यह कॉम्प्लेक्स 2011 में पूरा हुआ था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान, आज से ही लागू होंगे नये दाम

इससे पहले क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Cricketer Virat Kohli and his wife Anushka Sharma) ने इसी बिल्डिंग की 40वीं मंजिल पर 15 लाख रुपये महीने में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था।

CRE Matrix के किरण गुप्ता ने कहा “यह लेनदेन दर्शाता है कि मुंबई का लक्जरी सेगमेंट स्टैम्प शुल्क दरों और बाजार की गतिशीलता में बदलाव के प्रति लचीला है। मुंबई के लक्जरी घरों की मांग निरंतर देखने को मिल रही है।"

अगस्त 2021 में कारोबारी शैलेश डालमिया और उनकी पत्नी नताशा ने मुंबई के वर्ली इलाके में रियल्टी डेवलपर के रहेजा कॉर्प के निर्माणाधीन हाई-राइज में 125 करोड़ रुपये में चार सी-व्यू लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे।

पिछले महीने पीवीआर लिमिटेड (PVR Ltd) के निदेशक मंडल ने कंपनी के साथ आईनॉक्स लीजर लिमिटेड (INOX Leisure Ltd) के मर्जर की एक योजना को मंजूरी दी थी। मर्जर के बाद INOX प्रोमोटर्स के पास संयुक्त यूनिट की 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। वहीं PVR प्रोमोटर्स की संयुक्त इकाई में 10.62 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।