Quant Mutual Fund के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, जुलाई में जुड़े 22 नए स्टॉक्स तो 122 हुए बाहर

Quant Mutual Fund News: क्वांट म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में पिछले महीने जुलाई में बड़े बदलाव हुए। फंड हाउस ने 122 स्टॉक्स बेच डाले तो दूसरी तरफ 22 नए स्टॉक्स पोर्टफोलियो में शामिल किए। फंड ने एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़े बैंक HDFC Bank में हिस्सेदारी हल्की की है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
Quant Mutual Fund News: क्वांट म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने जुलाई में एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़े बैंक HDFC Bank में हिस्सेदारी हल्की की है।

Quant Mutual Fund News: क्वांट म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने जुलाई में एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़े बैंक HDFC Bank में हिस्सेदारी हल्की की है। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक फंड ने जुलाई महीने में 3669 करोड़ रुपये में आईटीसी के 7.41 करोड़ रुपये शेयर खरीदे तो दूसरी तरफ फंड ने जुलाई में एचडीएफसी बैंक के 4763 रुपये के 2.95 करोड़ शेयर बेच दिए। इस बिक्री के बाद अब क्वांट म्यूचुअल फंड की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी जून में 7871 करोड़ रुपये से घटकर 2800 करोड़ रुपये रह गई है। अभी 39 म्यूचुअल फंडों के पास आईटीसी के 61,862 करोड़ रुपये के 125 करोड़ शेयर हैं तो 41 म्यूचुअल फंडों के पास एचडीएफसी बैंक के 2.54 लाख करोड़ रुपये के 158 करोड़ शेयर हैं।

स्कीमवाइज ITC और HDFC Bank की कितनी खरीद-बिक्री

स्कीमवाइज बात करें तो क्वांट फ्लेक्सी कैप ने 666 करोड़ रुपये में आईटीसी के 1.34 करोड़ शेयर खरीदे। क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने इसके 440 करोड़ रुपये और लॉर्ड एंड मिडकैप फंड ने 299 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा क्वांट क्वांटमेंटस फंड रेगुलर प्लान ने आईटीसी के 261 करोड़ रुपये के और क्वांट एक्टिव फंड ने 221 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं दूसरी तरफ क्वांट स्मॉलकैप फंड-ग्रोथ ने एचडीएफसी बैंक में अपनी पूरी 1602 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच दी। क्वांट मिडकैप फंड-ग्रोथ ने बैंक के 779 करोड़ रुपये, क्वांट लॉर्ज एंड मिडकैप फंड-ग्रोथ ने 322 करोड़ रुपये और क्वांट क्वांटमेंटल फंड-ग्रोथ ने 254 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले।


Quant MF के पोर्टफोलियो में 184 स्टॉक्स

जुलाई तक के आंकड़ों के हिसाब से म्यूचुअल फंडों ने 184 स्टॉक्स में पैसे डाले हैं जिसकी वैल्यू 78,920 करोड़ रुपये है। जून में इसके पोर्टफोलियो में 284 स्टॉक्स शामिल थे। मनीकंट्रोल के कैलकुलेशन के मुताबिक जुलाई में इसने 9490 करोड़ रुपये के 122 स्टॉक्स बेच डाले तो दूसरी तरफ 22 नए स्टॉक्स पोर्टफोलियो में शामिल किए। क्वांट ने जिन शेयरों को पोर्टफोलियो से निकाल दिया जिसमें हुडको सबसे ऊपर है। हुडको के इसने 1449 करोड़ रुपये के 4.64 करोड़ शेयर बेचे। इसके अलावा टीसीएस ने इसके 1376 करोड़ रुपये के 31.39 लाख शेयर और कोटक महिंद्रा बैंक के 1377 करोड़ रुपये के 49.46 लाख शेयर बेचे। क्वांट म्यूचुअल फंड ने शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (893 करोड़ रुपये), एस्कॉर्ट कुबोटा (607 करोड़ रुपये), एनएचपीसी (538 करोड़ रुपये), एचईजी (445 करोड़ रुपये), रेलटेल (400 करोड़ रुपये) और ग्रेफाइट इंडिया (334 करोड़ रुपये) को पोर्टफोलियो से निकाल दिया।

फंड ने दूसरी तरफ जुलाई में 2950 करोड़ रुपये के 22 नए स्टॉक्स खरीदे। सबसे अधिक खरीदारी इसने पीरामल एंटरप्राइजेज में की और इसके 477 करोड़ रुपये के 45.85 लाख शेयर खरीदे। म्यूचुअल फंड ने एमआरएफ के 411 करोड़ रुपये के 28908 शेयर और लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी के 380 करोड़ रुपये के 52 लाख शेयर खरीदे। इसके अलावा क्वांट म्यूचुअल फंड ने जुलाई में बेयर क्रॉपसाइंस (310 करोड़ रुपये), बाटा इंडिया (236 करोड़ रुपये), एनबीसीसी इंडिया (215 करोड़ रुपये), मणप्पुरम फाइनेंस (132 करोड़ रुपये), इंडियन ऑयल (100 करोड़ रुपये), बीएएसएफ इंडिया (93 करोड़ रुपये) और यस बैंक (57 करोड़ रुपये) को भी पोर्टफोलियो में शामिल किया।

Hindenburg report: म्यूचुअल फंडों ने अदाणी ग्रुप की 10 कंपनियों में किए हैं 41,814 करोड़ रुपये निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।